Bhopal News: हनुमान जयंती पर पुराने भोपाल में मुस्लिम समाज के लोगों ने की शोभा यात्रा पर फूलों की बारिश

भोपाल में हनुमान जयंती पर पुराने भोपाल से निकली शोभायात्रा पर मुस्लिम समाज के लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया और सौहार्द की मिसाल कायम की।

मुस्लिम समाज के लोगों ने की शोभा यात्रा पर फूलों की बारिश

राजधानी भोपाल में हनुमान जयंती के अवसर पर जगह-जगह शोभा यात्रा निकाली गई। लेकिन इस बीच सामाजिक सौहार्द भी देखने को मिला। पुराने भोपाल में निकाली गई शोभायात्रा पर मुस्लिम समाज के लोगों ने फूलों की बारिश की और यात्रा का स्वागत सम्मान किया।

Recommended Video

    हनुमान जयंती पर पुराने भोपाल में मुस्लिम समाज के लोगों ने की शोभा यात्रा पर फूलों की बारिश

    शोभायात्रा पर मुस्लिम समाज के द्वारा फूलों की बारिश किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। खास तौर पर बीजेपी नेता इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं।

    भोपाल में हनुमान प्रकट उत्सव की जमकर धूम देखने को मिली। जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई और भंडारे का आयोजन किया गया। सबसे अच्छी तस्वीर पुराने भोपाल के जुमेराती चौराहे पर देखने को मिली। जहां शोभायात्रा पर मुस्लिम समाज के लोगों ने फूलों की वर्षा की। इसके अलावा कई स्थानों से शोभायात्रा निकाली गई। न्यू मार्केट, छोला मंदिर, 1100 क्वार्टर समेत शहर भर के हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों का ताता लगा रहा।

    भोपाल में जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई

    भोपाल न्यू मार्केट खेड़ापति हनुमान मंदिर में दोपहर 2 बजे महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें विधायक पीसी शर्मा भी शामिल हुए। इसके अलावा शास्त्री नगर, माता मंदिर अयोध्या नगर, हनुमान जयंती पर भजन के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

    न्यू मार्केट में हनुमान प्रकट उत्सव के चलते मंदिर को 1000 रंगीन वस्त्रों और 3 कुंटल फूलों से सजाया गया। मंदिर ट्रस्ट के मैनेजर योगेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 7 बजे बाबा का अभिषेक सोलह सिंगार किया गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे महाआरती की गई और शाम को भंडारा शुरू हो गया।

    महाआरती का आयोजन

    भोपाल में हनुमान प्रकट उत्सव के मौके पर गुरुवार को जगह-जगह हनुमान मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। भोपाल के जहांगीराबाद थाने के सामने प्राचीन हनुमान मंदिर पर पार्षद पप्पू विलासराव घाडगे ने महाआरती की। इस दौरान उनके साथ स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता राकेश सोनी, ओमप्रकाश तिवारी, करण यादव उपस्थित रहे। इसके अलावा बुधवारा चौराहे से जय मां भवानी हिंदू संगठन ने शाम 5 बजे शोभायात्रा निकाली जो इतवारा मंगलवारा सिंधी कॉलोनी स्थित मां भवानी दुर्गा मंदिर धाम पहुंची। समिति के अध्यक्ष भानु हिंदू, विवेक साहू समेत कई पदाधिकारी व्यवस्था में जुटे रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+