नर्सिंग ऑफिसर का ब्रेन हेमरेज से निधन, अंगदान कर 6 लोगों को दी नई जिंदगी, Bhopal AIIMS में दी गई श्रद्धांजलि
गत रविवार एम्स भोपाल के नर्सिंग ऑफिसर्स और अकादमिक स्टाफ ने अंगदान करने वाली नर्सिंग ऑफिसर उर्मिला कार्की को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया था जिसके बाद डॉक्टर्स ने ब्रेन डैड घोषित कर दिया था।

किसी के जीवन की रक्षा करना इससे बड़ा कोई दूसरा नेक काम नहीं काम नहीं होता और अंगदान नेक काम करने में सबसे मददगार है। ऐसा ही एक नेक काम राजधानी भोपाल में नर्सिंग ऑफिसर उर्मिला कार्की के परिजनों ने किया है। दरअसल नर्सिंग ऑफिसर उर्मिला कार्की को ब्रेन हेमरेज हो गया था। जिसके बाद डॉक्टर ने उनका ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। इसके बाद उनके परिजनों ने कार्की के अंतिम इच्छा अनुसार उनके अंगों को दान करने का फैसला किया। इसके बाद उनके अंगदान किए गए। जिसमें 6 लोगों को नई जिंदगी मिली है। उर्मिला कार्की की शुरू से इच्छा थी कि जब भी उनका इस तरह निधन हो तो, उनके अंगों को दान कर दिया जाए। जिससे दूसरे लोगों को नई जिंदगी मिल सके। इसलिए परिजनों ने उनके अंगों को दान करने का फैसला किया।
अंगदान करने वाली नर्सिंग ऑफिसर को श्रद्धा सुमन अर्पित
गत रविवार को एम्स भोपाल के नर्सिंग ऑफिसर और अकादमी के स्टाफ ने अनुदान करने वाली नर्सिंग ऑफिसर उर्मिला कार्की को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस सम्बन्ध में नर्सिंग ऑफिसर रामनिवास भाम्भू ने बताया कि इस ऑफिसर ने अंगदान करके मानवता के लिए एक मिसाल पेश की है। जिसे हमारा स्टाफ और पूरा समाज हमेशा याद रखेगा। इस दौरान डिप्टी डायरेक्टर कर्नल अजीत कुमार, डीन मलिक, राजकुमार, सुरेश, दिगपाल, परमेश्वर, विपुल, लीली पोद्दार के साथ ही प्रदीप मांझू मौजूद रहे।
बता दे कि हर साल करीब 4 लाख से अधिक लोग अंग खराब हो जाने के कारण मौत का शिकार हो जाते हैं। एक अनुमान के मुताबिक भारत में लगभग 1.8 लाख लोगों को किडनी प्रत्यारोपण की जरूरत है, लेकिन 1 साल में केवल 10 हजार लोगों को ही किडनी मिल पाती है। लिवर और हृदय प्रत्यारोपण की स्थिति भी ऐसी है केवल 15% लोगों को ही प्रत्यारोपण के लिए हृदय मिल पाता है। साल 2020 में भारत में 12666 अंगों का प्रत्यारोपण किया गया, जो अमेरिका और चीन के बाद दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications