Bhopal News: भोपाल एयरपोर्ट पर बढ़ी यात्रियों की संख्या, 15 लाख के क्लब में हो सकता है शामिल
Bhopal News: राजधानी वासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर अब फ्लाइट से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। एयरपोर्ट बीते 6 महीने से सवा लाख मासिक यात्री वाले क्लब में शामिल है। यह संख्या बीते दिसंबर 2023 से जारी है।
भोपाल एयरपोर्ट से बीते 6 महीने में करीब 7 लाख 90 हजार से अधिक यात्रियों ने फ्लाइट के माध्यम से आवाजाही की है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि साल सालाना यात्रियों की संख्या में भोपाल एयरपोर्ट कल 15 लाख यात्रियों के क्लब में शामिल हो सकता है हालांकि जून के अंतिम सप्ताह में मानसून की दस्तक और ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने से यात्रियों की संख्या में की अपेक्षा में कम हुई है।

फ्लाइट निरस्त होने से घाटे यात्री
भोपाल एयरपोर्ट में मानसून की दस्तक और ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने का असर यात्री संख्या पर भी नजर आ रहा है मैं के मुकाबले जून माह में यात्रियों की संख्या कम दर्ज की गई है मैं में 1 लाख 42 हजार 840 यात्री ने देश के विभिन्न शहरों तक सफर किया। एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जून में यह संख्या 134166 दर्ज की गई है विमान के फेरे भी कम हुए हैं। जून माह में तेज गर्मी के कारण कई उड़ाने निरस्त की गई थी। अंतिम सप्ताह में मानसून की दस्तक और ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने से यात्रियों की संख्या कम हुई।
यह मिल सकती है उपलब्धि
एयरपोर्ट अथॉरिटी के पैसेंजर ग्रोथ प्लान का असर अब साफ नजर आने लगा है ऐसे में यदि भोपाल इस साल 15 लाख यात्री क्लब में शामिल हुआ तो कहीं और नए शहरों की फ्लाइट शुरू होने की संभावना बढ़ जाएगी विजिटर एक्सपीरियंस के आधार पर कहा जा रहा है कि बीते महीने भोपाल से गोवा, पुणे सहित अन्य स्थानों के लिए यदि फ्लाइट शुरू होती है तो यात्रियों की संख्या में और इजाफा होगा।
एयरपोर्ट डायरेक्टर राम जी अवस्थी ने बताया कि भोपाल एयरपोर्ट में इस साल कुछ नए रूट पर उड़ाने शुरू करने की योजनाएं ऐसे में यात्री संख्या भी बढ़ेगी। हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों तक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। भोपाल में यात्रियों का रुझान फ्लाइट्स को लेकर बढ़ा है।












Click it and Unblock the Notifications