Rahul Gandhi की यात्रा में पहुंची Swara Bhaskar, मंत्री नरोत्तम- बोले टुकड़े टुकड़े गैंग के लोग हो रहे शामिल

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर शामिल हुई। स्वरा की यात्रा में शामिल होने पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग शामिल हो रहे।

राहुल गांधी की भारत जुड़े यात्रा आज उज्जैन से आगर मालवा के लिए शुरू हुई। इस यात्रा में फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर शामिल हुई। स्वरा के यात्रा में शामिल होने पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग शामिल हो रहे हैं। स्वरा भास्कर के साथ ही उन्होंने कन्हैया कुमार को इस गैंग का सदस्य बताया। उधर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रदेश सरकार पर यात्रा में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया है।

टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक स्वरा भास्कर : गृह मंत्री

टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक स्वरा भास्कर : गृह मंत्री

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Joda Yatra) में टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक स्वरा भास्कर और कन्हैया कुमार जैसे राष्ट्र विरोधी मानसिकता वाले लोगों का शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि यह भारत को तोड़ने वालों के समर्थन में निकाली जा रही यात्रा है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि रिचा चड्डा का भारतीय सेना के खिलाफ बयान आया था, उनके बयान को स्वरा भास्कर ने शक्ति दी। वहीं स्वरा भास्कर आज राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुई मिश्रा ने कहा कि या वही स्वरा भास्कर है जिन्होंने सेना की कार्यवाही को मोबीलिंचिंग, हॉरर किलिंग बताया था। पाकिस्तान की जमकर तारीफ की थी।

Recommended Video

    Rahul Gandhi की यात्रा में पहुंची Swara Bhaskar, मंत्री नरोत्तम- बोले टुकड़े टुकड़े गैंग के लोग हो रहे शामिल
    भारत जोड़ो यात्रा है या भारत तोड़ो यात्रा : नरोत्तम मिश्रा

    भारत जोड़ो यात्रा है या भारत तोड़ो यात्रा : नरोत्तम मिश्रा

    नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में कन्हैया कुमार चल रहे हैं। पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले भी इस यात्रा में चल रहे हैं। यह सब टुकड़े-टुकड़े गैंग की मानसिकता वाले लोग हैं, जो राष्ट्र के विरोधियों को समर्थन करते हैं और यह सब राहुल गांधी की यात्रा में चल रहे हैं। यह भारत जोड़ो यात्रा है या भारत तोड़ो यात्रा है।

    जयराम रमेश का आरोप यात्रा में सरकार डाल रही बाधा

    जयराम रमेश का आरोप यात्रा में सरकार डाल रही बाधा

    जयराम रमेश ने उज्जैन में पत्रकार वार्ता में कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने यात्रा में कई बाधाएं पहुंचाई। कर्नाटक के बाद मध्य प्रदेश की सरकार ने कई तरह के हथकंडे अपनाए, हमारी यात्रा का हौसला तोड़ने के। हमारे पोस्टर और होर्डिंग हटाए गए। पुलिस से कई जगह पर बहस हुई। f.i.r. तक हमारे लोगों पर की गई। यहां की सड़क पर चलना मुश्किल भरा हो गया था फिर भी हमें यहां पर अपार जनसमर्थन मिला। रमेश ने कहा कि राहुल गांधी 26 जनवरी से पहले श्रीनगर में तिरंगा फहराएंगे उन्होंने यात्रा के आगे के कार्यक्रम की भी जानकारी दी।

    यात्रा कल पहुंचेगी आगर

    यात्रा कल पहुंचेगी आगर

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज उज्जैन से आगे बढ़ते हुए आगर मालवा की तरफ बढ़ी है। यह यात्रा करीब 23 किलोमीटर चलेगी इस यात्रा में स्वरा भास्कर के अलावा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी आज यात्रा में शामिल हुए हैं। यात्रा 3 दिन और प्रदेश में रहेगी 4 दिसंबर की शाम को यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।

    ये भी पढ़ें : Gujarat के गोधरा में राष्ट्रवाद पर जमकर बरसे गृह मंत्री Narottam Mishra, बोले- शांति बुलडोजर से आई

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+