भाजपा परिवारवाद, जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद के लिए करती है कामः नरेंद्र सिंह तोमर
शुक्रवार को राजधानी कुशाभाउ ठाकरे सभागार में आयोजित बीजेपी के सदस्यता अभियान के अंतर्गत एमपी के मन में मोदी कार्यक्रम में नवमतदाताओं का स्वागत किया गया। केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने लगभग 600 से अधिक नवमतदाताओं ने पार्टी द्वारा जारी नंबर 7000-230-230 डायल करवाकर पार्टी की सदस्यता दिलवाई। कार्यक्रम का प्रदेश की 230 विधानसभाओं में लाइव प्रसारण हुआ। मंच का संचालन युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार ने किया।

देश और दुनिया में कोई भी क्रांति हुई तो उसका नेतृत्व युवाओं ने ही किया - नरेंद्र सिंह तोमर
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कार्यक्रम में कहा कि इतिहास साक्षी है कि दुनिया और देश में जब भी कोई बदलाव और क्रांति हुई तो उसका नेतृत्व देश के युवाओं ने ही किया है। सर्वप्रथम जगतगुरू शंकराचार्य जी ने युवावस्था में ही सारे देश का भ्रमण किया और आध्यामिक क्रांति लाकर हिन्दू धर्म की आचार संहिता को स्थापित किया। स्वामी विवेकानंद ने शिकागों की धर्मसभा में हिन्दुस्तान, हिन्दु धर्म और उसकी व्यापकता को दुनिया के समक्ष रखकर सारी दुनिया को हतप्रभ करने का काम किया। देश को आजाद कराने के लिए कई बलिदानी पूर्वज शहीद भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, राजगुरू, सुखदेव, पंडित रामप्रसाद बिस्मिल ये सभी युवा रहते हुए फांसी के फंदे पर झूल गए।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर देश को जेल में बदल दिया था। जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में आपातकाल के खिलाफ जो आंदोलन हुआ उसमें युवाओं की ही भूमिका थी। तोमर ने कहा कि 2014 में हमारे लोकतंत्र ने नई करवट ली, देश नेतृत्व बदलना चाहता था तब श्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में भी देश के युवाओं की अहम भूमिका थी। उन्होंने कहा कि मोदी का सशक्त नेतृत्व भारत की आंतरिक बुनियाद को मजबूत करने के साथ देश के युवाओं के सपने भी गढ़ रहा है।
देश को दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति से बचाना मतलब देश और प्रदेश को कांग्रेस से बचाना
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस देश का सबसे पुराना दल है। लेकिन लंबे समय के बाद कांग्रेस की उम्र बढी लेकिन उसकी बुद्धि का विकास नहीं हुआ। देश में जब टीबी और पोलिया जैसी महामारी आयी तो देशवासियों को 20 से 25 साल तक वैक्सीन का इंतजार करना पडा, लेकिन कोरोना के कठिन काल में प्रधानमंत्री जी ने वैज्ञानिकों का मनोबल बढाया, जिसके कारण सिर्फ 90 दिनों के भीतर ही भारतीय वैक्सीन बनकर तैयार हुई। दुनिया के 110 से अधिक देशों को भारत ने वैक्सीन देकर विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। पूरी दुनिया भारत को धन्यवाद दे रहा था तब कांग्रेस को यह वैक्सीन रास नहीं आई। जब एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक हुई तब भी कांग्रेस ने प्रश्न चिन्ह उठाए।
उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि जब भी देश को शोहरत मिलने का अवसर आता है तो कांग्रेस के पेट में दर्द होता है। देश को इस दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति से बचाना मतलब देश और मध्यप्रदेश को कांग्रेस से बचाना है। उन्होंने उपस्थित युवाओं से आव्हान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 का जो स्वप्न देखा है उसे हमें मिलकर पूरा करना है तो उसके लिए नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा जैसा सशक्त नेतृत्व चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा भारतीय जनता पार्टी के साथ कदम से कदम और कंधा से कंधा मिलाकर चले। निश्चित तौर पर 2023 में भाजपा रिकार्ड मतों से सरकार बनायेगी।
मोदी ने वैज्ञानिकों को संबल और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने का काम किया- विष्णुदत्त शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप मात्र भारतीय जनता पार्टी के सदस्य नहीं बने हैं, आज आपने स्वयं को देश से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्षों में कभी किसी को कल्पना नहीं थी कि हमारे वैज्ञानिक भी दुनिया में भारत का मान बढ़ा सकते हैं, लेकिन जब प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने वैज्ञानिकों को संबल दिया तो उन्हीं वैज्ञानिकों ने कोरोना की वैक्सीन बनाकर भारत और दुनिया के करोड़ों लोगों की जान बचाई तो वहीं चन्द्रयान-3 को दक्षिणी धु्रव पर उतारकर इतिहास बनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश की प्रगति, उन्नति और समृद्धि का मार्ग दिखाया है, इसलिए एमपी के मन में मोदी है।
मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने गरीबों के जीवन को बदला
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि केन्द्र से 1 रुपये भेजते हैं तो जनता तक 15 पैसे ही पहुँचते हैं। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने हर व्यक्ति का जन-धन खाता खोलकर, बिचौलियों और भ्रष्टाचार को समाप्त करके पूरी व्यवस्था को पारदर्शी बनाया है। इसलिए देश को मोदी जी की जरूरत है। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने सिर्फ गरीबी हटाने का नारा नहीं दिया, बल्कि हर गरीब के जीवन को बदला है। आजादी के 75 वर्षों में किसी राजनीतिक दल ने गरीबों की चिंता नहीं की। लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी जी हर गरीब के हाथ में आयुष्मान भारत योजना का कार्ड देकर उसके जीवन की चिंता कर रहे हैं।
-
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
MP News: पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? जानिए सच—भोपाल समेत पूरे MP में कितना स्टॉक, क्या अभी भरवाना जरूरी? -
MP News: दतिया के उनाव में शर्मनाक घटना, सरपंच के पति को पीटा, मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया -
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
पुणे के Dr Vishal Khalane बना रहे मातृत्व देखभाल की नई मिसाल, नॉर्मल डिलीवरी को दे रहे बढ़ावा -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर












Click it and Unblock the Notifications