Morena: एक साथ मां और तहसीलदार दोनों का फर्ज निभा रहीं Shipra upadhyay, बेटी को गोद में ले कर रहीं ड्यूटी

एक वर्ष की बच्ची को लेकर कर ड्यूटी कर रही नायब तहसीलदार की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कई लोगों ने किया शेयर किया है।

Shipra upadhyay duty regarding baby girl,

Shipra upadhyay: सोशल मीडिया पर एक मां तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमें वो अपने छोटे से बच्चे के साथ ड्यूटी करती दिख रही है। महिला की यह तस्वीरें बच्चे के प्रति उसके समर्पण को दर्शाता है। महिला, मां और नायब तहसीलदार का फर्ज जिस तरह से एक साथ निभा रहीं वो उसके हौसले और जज्बे को दिखाता है।

मुरैना जिले के सबलगढ़ की नायब तहसीलदार शिप्रा उपाध्याय इन दिनों काफी सुर्खियों में है। यह महिला अधिकारी अपनी एक वर्ष की बेटी को गोद में लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंच रही है। बेटी को अपने साथ ड्यूटी पर ले जाती हैं। चाहे चेकिंग हो या टूर, वह लगातार अपने काम को अंजाम दे रही है।

Shipra upadhyay duty regarding baby girl,

इन दिनों माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की परीक्षाएं चल रही हैं। वह अपनी एक वर्ष की बेटी को गोद में लेकर परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण करने पहुंच रही हैं। तभी किसी ने उनकी तस्वीरें खींच ली और उसे वायरल कर दिया। तस्वीरें वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इन की खूब तारीफ हो रही है। साथ ही नायब तहसीलदार के जज्बे को सलाम किया जा रहा है।

Shipra upadhyay duty regarding baby girl,

शिप्रा उपाध्याय सुबह 8 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाती हैं। उसके बाद सीएम हेल्पलाइन के लिए क्षेत्र के सभी राजस्व निरीक्षक व पटवारी से सम्पर्क कर उन्हें समय सीमा में शिकायतों का समाधान करने का निर्देश देती हैं। इसके बाद तहसील कोर्ट में आकर न्यायालयीन प्रकरणों का निराकरण करना। अतिक्रमण मुक्ति की कार्यवाई, लॉ एण्ड आर्डर ड्यूटी, आमजन की समस्याओं का निराकरण आदि कार्य वह अपनी बेटी को गोद में लेकर बखूबी कर पा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+