MP weather News: भोपाल, इंदौर में ओलावृष्टि के आसार, बीना में संतरे के बराबर ओले गिरे

एमपी में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश ने किसानों की फसल को बर्बाद कर दिया है। 16 मार्च से प्रदेश के करीब 20 जिलों में बारिश हो रही है। बीना में बारिश के साथ संतरे के बराबर ओले भी गिरे।

मध्य प्रदेश के बीना में संतरा के बराबर ओले गिरे

मध्यप्रदेश में असमय हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किल बढ़ा दी है। 20 से ज्यादा जिलों में गेहूं, चना और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश में 16 मार्च से बारिश का सिस्टम एक्टिव है। शुक्रवार को उज्जैन के साथ दमोह के पथरिया और देवास में भी जमकर बारिश हुई। बीते दिन बीना में संतरे के बराबर ओले भी गिरे। मौसम विभाग के जानकार अशफाक खान ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल, इंदौर, नर्मदा पुरम, रीवा संभाग के साथ कटनी जबलपुर पन्ना सागर और छतरपुर में भी तेज आंधी के साथ ओले गिर सकते हैं। इसके साथ ही ग्वालियर सागर शहडोल में भी बारिश के आसार हैं। वहीं हवा 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। आकाशीय बिजली के चमकने और गिरने की भी आशंका जताई जा रही है।

Recommended Video

    MP weather News: भोपाल, इंदौर में ओलावृष्टि के आसार, बीना में संतरे के बराबर ओले गिरे

    पिछले 2 दिनों से भोपाल, इंदौर, सीहोर, खरगोन, नर्मदा पुरम, बड़वानी देवास, बुरहानपुर, बैतुल, शिवपुरी, रायसेन, ग्वालियर, भिंड, उज्जैन,छिंदवाडा, खंडवा, धार, अनूपपुर, डिंडोरी, दमोह, सिवनी, कटनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, रीवा और सागर में बारिश का दौर जारी है। गुरुवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई थी भोपाल, मंदसौर में ओले भी गिरे।

    क्यों मार्च माह में हो रही है बारिश

    मौसम वैज्ञानिक अशफाक खान ने बताया कि उत्तर भारत में एक विक्षोभ सक्रिय है, जो काफी मजबूत है। इसी के प्रभाव से एक प्रेरित चक्रवात साउथ ईस्ट राजस्थान में 14 मार्च से बना हुआ है। इसी वजह से मध्य प्रदेश में मौसम बदल गया और लगातार कई जिलों में बारिश हो रही है। वही दक्षिण पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी लेकर आ रही हैं। इन दोनों के मिश्रण से प्रदेश में बारिश ओलावृष्टि और तेज आंधी का दौर जारी है।

    19 मार्च तक बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी चलती रहेगी

    मौसम विभाग की मानें तो 17 मार्च को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, नर्मदा पुरम, रीवा शहडोल और सागर, जबलपुर संभाग में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी होने के आसार हैं यानी प्रदेश भर में मौसम बदला सा रहेगा। 18 और 19 मार्च को भोपाल इंदौर उज्जैन और चंबल संभाग में मौसम बदलता रहेगा। तेज आंधी और बिजली चमकने-गरजने की संभावना भी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+