MP News: राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को हमें अविस्मरणीय और ऐतिहासिक आयोजन बनाना चाहिए: सीएम मोहन यादव
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 2 हजार साल पहले सम्राट विक्रमादित्य उज्जैन से अयोध्या गए और उस स्थान का कायाकल्प किया और एक राम मंदिर बनवाया। उन्होंने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य जिस मंदिर को बनवाए थे। उसे बाद में बाबर ने ध्वस्त कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद फिर से मंदिर का पुनरुद्धार और नए सिरे से बनवाया जा रहा है।
इस दौरान मुख्यमंत्री यादव ने लोगों को 22 जनवरी को ऐतिहासिक दिन बनाने की अपील की है। सीएम यादव राम लला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पहले उज्जैन में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेता अयोध्या में मौजूद रहेंगे। सीएम यादव ने आगे कहा कि इस दिन को हमें एक अविस्मरणीय और ऐतिहासिक आयोजन बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भगवान राम गर्भ ग्रह में प्रवेश करेंगे तो यह सबसे पवित्र क्षण होगा। मध्य प्रदेश सरकार और राज्य के लोग 16 जनवरी से ही इस भव्य आयोजन की तैयारी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications