MP News: एमपी के गुंडो पर मोहन सरकार की बड़ी कार्रवाई, अवैध घरों पर चला बुलडोजर
MP News: मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार का बुलडोजर गरजने लगा है। उज्जैन में गुंडा अभियान के तहत चार अवैध मकान ढहाते हुए पुलिस प्रशासन और नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत अभय तिरवार के तीन और रिमांड पर चल रहे राजीव सिंह भदोरिया का एक मकान ध्वस्त किया गया है। आपको बता दें कि अभय तिरवार पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित है। वहीं राजीव सिंह भदोरिया रिमांड पर चल रहे हैं। उनके खिलाफ पहले से ही विभिन्न स्थानों में अवैध वसूली के मामले दर्ज है।
भवन निरीक्षक मुकुल मेश्राम के मुताबिक अवैध निर्माण हटाने से पहले विधिवत नियमानुसार नोटिस दिए गए थे। अब यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। कार्रवाई में दो मंजिला मकान को गिराया गया। इससे पहले सभी लोगों को सूचना पत्र जारी कर अवैध भवन निर्माण हटाने के लिए सूचित किया गया था। लेकिन निर्धारित समय अवधि में अवैध निर्माण नहीं हटने पर नगर निगम ने यह कार्रवाई की है। चार मकानों को ध्वस्त करने की इस साल की यह पहली बड़ी कार्रवाई है।

स्थानीय प्रशासन द्वारा अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई। इसमें सबसे पहले 124 साईं बाग कॉलोनी, 72 पूजा परिसर, 261 महाशक्ति नगर और आराधना परिसर की एक कार्रवाई अभी बाकी है। इसी क्रम में कार्रवाई प्रचलित है। जिसमें अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। सभी को विधिवत नियमानुसार नोटिस भेजे गए हैं। उसी के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दे कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री मोहन यादव का बुलडोजर एक्शन नर्मदापुरम और अन्य जिलों में हुआ है। नर्मदापुरम रेत माफिया पर सबसे पहले एक्शन लिया गया था। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि गुंडो से सख्ती से निपटा जाए।












Click it and Unblock the Notifications