Rahul Gandhi की तुलना श्रीराम से करने पर भड़के गृहमंत्री Narottam mishra, बोले- राहुल आदमी बन जाए वही पर्याप्त
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि चापलूसी के मामले में कांग्रेस के नेता अपने आप को बदलने के लिए राजी नहीं हैं। राहुल गांधी को "राम" बता रहे परसादी लाल मीणा और नाना पटोले जैसे नेताओं को लक्ष्मण सिंह ने
MP NEWS : मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने महाराष्ट्र के कांग्रेस नेताओं द्वारा राहुल गांधी की तुलना राम से करने पर उनको करारा जवाब दिया है। डॉ मिश्रा ने कहा कि चापलूसी के मामले में कांग्रेस के नेता अपने आप को बदलने के लिए राजी नहीं हैं। राहुल गांधी को "राम" बता रहे परसादी लाल मीणा और नाना पटोले जैसे नेताओं को कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने आईना दिखा दिया है। उन्होंने दूसरे राज्यों के कांग्रेस नेताओं को भी भगवान पर सवाल खड़े करने पर आड़े हाथों लिया। राहुल गांधी की भगवान से तुलना करने पर गृह मंत्री ने कांग्रेस नेताओं को जवाब देते हुए कहा कि राहुल आदमी बन जाए वही पर्याप्त है।

लक्ष्मण सिंह ने बताया राहुल का 'चमचा'
दरअसल भगवान श्रीराम से राहुल गांधी की तुलना करने वाले महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने राहुल का चमचा बताया है। लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर कहा कि पार्टी के कुछ लोगों ने श्रीराम से राहुल गांधी की तुलना कर चमचागिरी की सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए इस तरह के लोगों से पार्टी उपहास का केंद्र बिंदु बन जाती है। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से अपेक्षा है कि वह ऐसे नेताओं के विरूद्ध कार्रवाई करेंगे।
Recommended Video

राम के बारे में लक्ष्मण से ज्यादा अच्छा कौन जानता होगा : नरोत्तम मिश्रा
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राम के बारे में लक्ष्मण से ज्यादा अच्छा कौन जानता होगा। यह कांग्रेस के लोग आप को बदलने पर बिल्कुल राजी नहीं है। पहले देवकांत बरुआ जी हुआ करते थे उसने कहा था इंदिरा इज इंडिया और इंडिया इज इंदिरा। लक्ष्मण सिंह ने विधायक ने चापलूस के ऊपर सही बोला है। इंदिरा है तो भारत है, भारत है तो इंदिरा। आज देखिए इंदिरा जी तो नहीं है लेकिन भारत है।

केरल के कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इसी तरह की टिप्पणी कांग्रेस के केरल के अध्यक्ष ने की थी। उन्होंने भगवान पर सवाल खड़े किए। लेकिन राहुल गांधी ने अब तक एक शब्द नहीं बोला। उनकी तुलना भगवान राम से की जा रही है। इस पर भी राहुल गांधी बोलने को तैयार नहीं है। चुनाव के समय राहुल गांधी खुद कोर्ट के ऊपर जनेऊ धारण कर लेते हैं। खुद को कश्मीरी पंडित बताते हैं। चारों ओर से उनकी तुलना भगवान से की जा रही लेकिन राहुल गांधी के मुंह से एक शब्द नहीं निकल रहा। गृह मंत्री ने कहा कि भगवान छोड़ो राहुल आदमी बन जाए वही पर्याप्त है।

कमलनाथ पर कसा तंज
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कर्जमाफी के नाम पर किसानों को धोखा देकर उनको डिफॉल्टर बनाने वाले कमलनाथ के मुंह से किसानों के हित की बात अच्छी नहीं लगती। गृह मंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने रबी की 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी कर किसान भाईयों को बड़ा तोहफा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications