MP News: शिवराज सिंह ने सीहोर के चिंतामणि गणेश मंदिर में की साफ-सफाई, जानिए क्या बोले पूर्व मुख्यमंत्री

MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिंतामणि गणेश मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की और देश प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना करते हुए मंदिर परिसर में साफ सफाई की है। उन्होंने परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया है।

पूर्व सीएम शिवराज ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हमारा रोम-रोम पुलकित है। पहले जो राम गमन पथ का काम शुरू हुआ था। उसे अब लगातार मोहन यादव और उनकी सरकार आगे बढ़ा रही है। भारतीय जनता पार्टी मुझे जो भी काम देगी। वही मेरी भूमिका रहेगी।

shivraj singh

उन्होंने कहा कि 22 जनवरी हमारे देश और संस्कृति के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे विधि विधान से रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा दिव्य और भव्य मंदिर में करेंगे। राम तो हर जगह है। सृष्टि के कण-कण में विद्यमान है। हर एक मंदिर भगवान का मंदिर है। इसलिए प्रधानमंत्री ने आह्वान किया कि हर मंदिर स्वच्छ होना चाहिए। मंदिरों की सफाई इस अवसर पर करें। हम देख रहे हैं कि लाखों लोग आज मंदिर परिसर स्वच्छ करने मंदिर पहुंच रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+