MP News: डबल इंजन वाली सरकार प्रदेश के विकास में नए कीर्तिमान बनाएगी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा गरीब व्यक्ति के घर-घर तक शासन की योजनाओं का लाभ और सुविधाओं को पहुंचाने की गारंटी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर डबल इंजन वाली सरकार प्रदेश के विकास में नए कीर्तिमान बनाएगी। मुख्यमंत्री यादव मंगलवार को सतना जिले के मझगवां विकासखंड के दूरस्थ आदिवासी बाहुल्य गांव पटनाखुर्द में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ भी वितरित किए।

सीएम यादव ने कहा कि सतना जिले के चित्रकूट की इस धरती पर भगवान श्रीराम ने वनवास के दौरान 11 वर्षों तक निवास किया। वनवासियों को गले लगाया और माता शबरी के जूठे बेर खाकर मानवता को धन्य किया। उन्होंने कहा कि यह आचरण केवल सनातन धर्म में ही मिलता है।

mohan yadav

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय चित्रकूट, सतना और अयोध्या के अलौकिक और अद्वितीय है। यहां 22 जनवरी को भगवान श्रीरामलला अपनी जन्मभूमि में विराजमान होने वाले हैं और यह पवित्र कार्य देश के प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अवसर है कि सभी अपने घरों में 22 जनवरी को दीपावली मनाकर अपने उल्लास और उत्साह को आत्मसात कर जीवन को धन्य बनाएंगे।

मुख्यमंत्री यादव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में हितग्राहियों को सांकेतिक रुप से हितलाभ वितरित किए। उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत कुमारी कासमी और पायल को बचत प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में अभिलाषा, नीतू और शोभावती को स्वस्थ बालक प्रतियोगिता में, निशा और हरदीप सिंह को उज्जवला योजना में, सुनीता, प्रतिमा, प्रमिला को निःशुल्क गैस कनेक्शन, आजीविका मिशन में सिद्धबाबा महिला स्व-सहायता समूह और अंबेडकर स्व-सहायता समूह पिण्डरा को सीसीएल के रुप में 5-5 लाख रुपए के चेक तथा सुग्रीव सिंह को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री यादव को कृष्णा पांडेय और क्षेत्रीय किसानों ने हल भेंट किया। मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह के रुप में राम दरबार की प्रतिकृति मूर्ति और महिला स्व-सहायता समूह द्वारा बनाए गए चित्र तथा उत्पाद भेंट किए। मुख्यमंत्री ने बालिकाओं को स्कूल बैग और अन्य उपहार भी वितरित किए।

इस मौके पर सीएम यादव का नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, पूर्व राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, विधायक विक्रम सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह, पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी के हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने पर स्थानीय लोक नर्तकों ने लोक नृत्य करमा से स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+