MP News : दिवाली बूम से इन्वेस्टर्स में उत्साह, MP में बड़े निवेश के आसार,प्लानिंग में जुटे CM Shivraj singh
MP में दिवाली के बूम के साथ बाजार में आने वाली तेजी को बरकरार रखेगी। इसके लिए दीपावली के पहले शुरू की गई निवेशिकों के बड़े निवेश की प्लानिंग को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले ही जमीन पर उतारने के लिए काम होगा।
मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार चुनावी साल में दिवाली के बूम के साथ बाजार में आने वाली तेजी को बरकरार रखेगी। इसके लिए दीपावली के पहले शुरू की गई निवेशिकों के बड़े निवेश की प्लानिंग को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले ही जमीन पर उतारने के लिए काम होगा। सीएम शिवराज अगले 2 महीने तक लगातार इन्वेस्टर्स से बातचीत करेंगे और सबमिट से पहले ही निवेशकों को काम जमीन पर उतारने के लिए कहेंगे। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में लगातार बेरोजगार युवा रोजगार को लेकर मांग कर रहे हैं। ऐसे में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज निवेशकों से जमीन पर काम शुरू करने के लिए कह सकते हैं। औद्योगिक निवेश और प्रोत्साहन MSME विवाह के अफसरों ने इसकी प्लानिंग पर काम शुरू भी कर दिया है। और नवंबर व दिसंबर में अलग-अलग शहरों और संगठनों के साथ निवेश संवाद की प्लानिंग में जुट गए हैं।

निवेशक और उद्योगपति समिट होने का इंतजार ना करें : CM
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अगले साल 7 से 9 जनवरी 2023 तक प्रवासी भारतीय सम्मेलन और 11 व 12 जनवरी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आयोजन होना है। इसलिए सरकार रोजगार सेक्टर में बूम लाने के लिए अगले 6 माह में इस सेक्टर में बड़े चेंज लाना चाहती है। इसी कड़ी में पुणे दिल्ली और भोपाल में उद्योगपतियों निदेशकों के साथ सीएम संवाद कर चुके हैं। यह भी कह चुके हैं कि निवेशक और उद्योगपति समिट होने का इंतजार ना करें आज और अभी से निवेश की प्रक्रिया प्रारंभ कर दें सीएम के अनुसार हर सोमवार को उद्योगपति के लिए समय आरक्षित रहता है और बिजनेसमैन कभी भी मिल सकते हैं।

हर सेक्टर की अलग नीति ताकि निवेशकों को दिक्कत ना हो
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हर सेक्टर के लिए अलग नीति तैयार कराई है ताकि निवेश के लिए आने वाले लोगों को कॉमन नीति के चलते दिक्कतों का सामना ना करना पड़े राउंडटेबल चर्चा में कह चुके हैं कि प्रदेश में खाद्य प्र-संस्करण की अपार संभावनाएं है। कोविड महामारी के दौरान मध्यप्रदेश में निर्मित दवाइयां कई देशों में भेजी गई थी। प्रदेश में वस्त्र और रेडीमेड गारमेंट, माइनिंग आईटी और पर्यटन क्षेत्र में काफी संभावनाएं और प्रत्येक सेक्टर के लिए मध्यप्रदेश में एक अलग नीति बनाई है मध्य प्रदेश में 1 लाख 22 हजार एकड़ का लैंड बैंक उपलब्ध है, जिसका त्वरित आवंटन किया जाता है। मध्य प्रदेश में परिवहन और ऊर्जा अधोसंरचना का उत्तम विकास हुआ है।

प्रदेश में होंगी 20 देशों की बैठकें
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में आयोजित बैठक में कहा कि खेलों इंडिया (Khelo India) का मध्यप्रदेश में एक विशाल आयोजन होने जा रहा है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, मंडला, बालाघाट, खरगोन में होगी। हमें इसके लिए आदर्श व्यवस्थाएं खड़ी करनी है। मध्यप्रदेश की दक्षता का प्रमाण देना है। सीएम ने दौरान कहा कि इंदौर में जनवरी 2023 में प्रवासी भारतीय सम्मेलन होगा, जिसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित 100 देशों के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। 20 देशों की बैठकें भी प्रदेश में होंगी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इन आयोजनों का उपयोग वैश्विक स्तर पर प्रदेश की स्वच्छता, प्राकृतिक, एतिहासिक,सम्मपन्नता के प्रसार और ब्रांडिंग में किया जाए।

मध्यप्रदेश में 19.76 प्रतिशत की विकास दर
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में विकास गतिविधियां और जन-कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्व्यन बेहतर स्वरूप में हो रहा है। हमें प्रदेशवासियों के जीवन स्तर में बदलाव लाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। प्रदेश में 19.76 प्रतिशत की विकास दर दर्ज कराई है। सकल घरेलु उत्पाद 200 प्रतिशत बढ़ा है। प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था 11 लाख 50 हजार करोड़ की है और केपिटल एक्सपेंडीचर 48 हजार करोड़ से अधिक का है। प्रदेश में विकास गतिविधियों का क्रियान्वयन तेजी से हो रहा है। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में ऐसे पात्र 68 लाख पात्र हितग्राहियों को जोड़ा जा चुका है जिन्हें अब तक इन योजनाओं का लाभ नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications