MP News: सीएम यादव ने शहडोल में ली कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, अपराध पर नियंत्रण के दिए निर्देश

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे जेलों का सतत निरीक्षण करें और जेलों में अच्छी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। जेलों में बंद बंदियों के पुर्नवास की व्यवस्था कराए तथा आवश्यक होने पर उन्हें विधिक सहायता भी मुहैया कराएं। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया है कि लगातार अपराध करने वाले अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई हो।

सीएम यादव आज संभागीय मुख्यालय शहडोल में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में खुले में अवैध रूप से मांस के विक्रय पर प्रतिबंध के प्रयासों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर पालिकाएं मांस बेचने वालों के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं कराए तथा मांस बेचने के लिए उन्हें सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराए। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि डीजे वालों का रोजगार प्रभावित न हो इसके भी प्रयास किए जाए। बैठक में एडीजीपी डीसी सागर ने शहडोल संभाग में बेहतर कानून व्यवस्था कायम करने के लिए किए गए नवाचारों की जानकारी दी।

cmyadav

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि सभी कलेक्टर विभागों का औचक निरीक्षण करें तथा विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता लाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि औचक निरीक्षण के दौरान किसी को अनावश्यक परेशान न करें बल्कि अधिकारियों और कर्मचारियों को सकारात्मक और परिणाम मूलक कार्य करने के लिए प्रेरित करें।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश के जनजातीय बाहुल्य दूर-दराज के क्षेत्रों में अपराधों को रोकने के प्रयास किए जाए। उन्होंने कहा कि आम लोगों के मन से पुलिस का डर निकलना चाहिए। इस दिशा में पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी सकारात्मक प्रयास करें। युवाओं से मिलकर सकारात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+