MP News: सीएम यादव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से किया संवाद, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सभी लाभार्थियों तक पहुंचे।
सीएम यादव मंत्रालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान झाबुआ और रीवा के लाभार्थियों से वीसी के जरिए संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि हम सभी को विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाकर इसके लाभ को जन-जन तक पहुंचाना है।

उन्होंने रीवा जिले के ग्राम अगडाल की सुखिया केवट और झाबुआ में ग्राम भूरा डाबरा के जवान सिंह से केंद्र सरकार की योजनाओं से मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी ली। लाभार्थियों ने बताया कि पीएम मोदी के कारण उन्हें पक्का मकान मिला, घर में शौचालय बना और उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन भी मिला। उन्होंने बताया कि किसान सम्मान निधि के लाभ के साथ उनका आयुष्मान कार्ड भी बना हुआ है।
सीएम यादव ने सभी से विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी और लाभ जन-जन को पहुंचाने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया है। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, अपर मुख्य सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास अशोक वर्णवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।












Click it and Unblock the Notifications