MP News: सीएम यादव ने श्री राम राहगीरी का किया शुभारंभ, राममयी माहौल में झूम उठे मोहन
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अंकपात क्षेत्र में रविवार को श्री राम राहगिरी के आयोजन में शामिल हुए। इस दौरान सीएम यादव ने 'राम जी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी' जैसे भजन भी गाए। उन्होंने शंख बजा कर और ढोल बजाकर आनंद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री यादव राहगिरी के दौरान यही नहीं रुके। उन्होंने हाथों से गधा और लट्ठ घुमाने के साथ ही पंजा भी लड़ाया। राहगीरी की शुरुआत प्रभु श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की आरती के साथ हुई।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सुबह श्री राम राहगीरी आनंदोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान गायत्री पीठ के सामने द्वारा से श्री राम, जानकी, लक्ष्मण, हनुमान जी के रथ की आरती कर राहगीरी का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव महामंगल आश्रम, श्री राम मंदिर के सामने निर्मोही अखाड़ा, श्री राम जानकी मंदिर खाकचौक होते हुए सांदीपनि आश्रम पर पहुंचे। श्री राम राहगीरी आनंदोत्सव में मौज-मस्ती, मनोरंजन, पारंपरिक खेलों के साथ अलग-अलग संगठनों खेल, योग, गीत संगीत, नृत्य के अलावा हास्य व्यंग्य में बचपन से लेकर वृद्धावस्था तक के महिला-पुरुषों ने भाग लिया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव खाकी अखाड़े भी पहुंचे। यहां उन्होंने अखाड़े में विराजित अतिप्राचीन भगवान श्री राम का आशीर्वाद लिया। इस दौरान खाकी अखाड़े के महंत अर्जुनदास महाराज भी मौजूद रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री को माला पहनकर स्वागत किया। आपको बता दें कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को देखते हुए यह राहगीरी आयोजित की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications