MP News: सीएम यादव ने ट्रकों की हड़ताल को लेकर की समीक्षा बैठक, कहा-'लोगों को जरूरी सामान के लिए परेशानी न हो'

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार मंत्रालय में ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल को लेकर बैठक ली है। सीएम यादव ने बैठक में कमिश्नर, कलेक्टर और एसपी के साथ वीसी के जरिए चर्चा कर ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के मद्देनजर किए जा रहे आवश्यक उपायों की जानकारी लेकर इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि नागरिकों को आवश्यक सामग्री के लिए परेशानी नहीं हो। इसके लिए सभी जरूरी उपाय किए जाए।

इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई प्रभावित न हो। पेट्रोल-डीजल को लेकर कोई अवरोध पैदा करेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जाए। जनता को किसी भी प्रकार का कष्ट न हो। पेट्रोल पंप और एलपीजी गैस के डीलर्स जिनके अपने वाहन हैं। उनके माध्यम से सप्लाई सुनिश्चित की जाए।

mohan yadav

मुख्यमंत्री यादव ने जबलपुर, ग्वालियर, कटनी, रीवा, उज्जैन, सागर समेत विभिन्न जिलों के कलेक्टर, एसपी से चर्चा करते हुए कहा कि किसी भी मार्ग पर अवरोध और बाधा पैदा न हो। रास्ते की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। सभी डीलर्स, एसोसिएशन के साथ बैठक करें।

उन्होंने कहा कि मैदान में हमारा मूवमेंट दिखना चाहिए। सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आदि प्लेटफार्म का उपयोग करते हुए स्थिति सामान्य होने की जानकारी दी जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+