MP News: सीएम मोहन यादव इंदौर में करेंगे रोड शो, जानिए मुख्यमंत्री का पूरा कार्यक्रम
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17 जनवरी को इंदौर में रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री यादव एयरपोर्ट से सीधे बड़ा गणपति चौराहा पहुंचेंगे। यहां भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने के बाद रोड शो की शुरुआत करेंगे। जो राजवाड़ा पर मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाप्त होगा।
रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री यादव खुली जीप में निकलेंगे। भाजपा संगठन ने इसे लेकर तैयारी तेज कर दी है। भाजपा के इंदौर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कलेक्टर आशीष सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ सोमवार को मार्ग का निरीक्षण भी किया।

नगर अध्यक्ष रणदिवे ने बताया कि रोड शो शाम 4:30 बजे शुरू होगा। इसके मार्ग में डेढ़ सौ से ज्यादा मंचों के माध्यम से मुख्यमंत्री यादव का स्वागत किया जाएगा। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री का रोड शो 25 दिसंबर को भी प्रस्तावित था। लेकिन मंत्रिमंडल की वजह से अंतिम समय में इसे निरस्त कर दिया गया था।
मुख्यमंत्री यादव का रोड शो तकरीबन डेढ़ किलोमीटर लंबा होगा। सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा गणपति से लेकर राजवाड़ा तक पुलिस सिग्नल लेयर के बैरिकेट्स लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री यादव बुधवार शाम करीब 4 बजे विशेष विमान से इंदौर पहुंचेंगे। वे एयरपोर्ट से सीधे रोड शो में पहुंचेंगे।
रोड शो के दौरान झांकियां भी बनाई जाएगी। शहर में रोड शो के दौरान राम मंदिर, काशी विश्वनाथ, महाकाल लोक, एकात्मधाम, आदि धार्मिक स्थलों की झांकी बनाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications