MP News: अयोध्या की तर्ज पर होगा चित्रकूट का विकास, सीएम यादव ने ली न्यास की पहली बैठक

MP News: मध्य प्रदेश सरकार अयोध्या की तर्ज पर चित्रकूट का विकास करेगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार चित्रकूट का अयोध्या की तर्ज पर विकास करेगी। इस भगवान श्री राम की जीवन से जुड़ा सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल बनाया जाएगा। श्री राम वन गमन पथ के विकास की कार्य योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। उन सभी स्थानों को सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा। जहां से भगवान राम गुजरे थे।

मुख्यमंत्री यादव मंगलवार को मध्य प्रदेश के चित्रकूट में श्री राम वन गमन पत्र न्यास की बैठक ले रहे थे। बैठक में भगवान राम के वन गमन से जुड़े आठ जिलों में कराए जाने वाले विकास कार्य को लेकर चर्चा की गई। बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री यादव दिल्ली से सीधे चित्रकूट पहुंचे थे।

cm yadav

इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि धार्मिक विद्वानों के परामर्श से श्री राम वन गमन पत्र के सभी प्रमुख स्थलों का विकास किया जाएगा। अधिकारी जल्द ही इसको अमल में लाने के लिए काम शुरू करेंगे। संपर्क मार्ग से पथ को जोड़ने के बाद सरकार इसके आगे के चरण के लिए काम शुरू करेगी।

सीएम यादव ने न्यास की बैठक के दौरान अधिकारियों से कहा कि चित्रकूट में दिवाली और अमावस्या मेले में प्रदर्शनी लगाकर राम वन गमन पथ से जुड़ी जानकारियां प्रदर्शित करें। इनका व्यापक प्रचार प्रसार भी सुनिश्चित करें।

बैठक में अमरकंटक में प्रसाद योजना, चित्रकूट में कामदगिरी परिक्रमा पथ, बृहस्पति कुंड, मंदाकिनी नदी के घाटों के विकास कार्यों की डीपीआर को लेकर भी चर्चा हुई। लीला गुरुकुल प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना का प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल था।

मध्य प्रदेश सरकार की 11 विभागों की श्री राम वन गमन पत्र न्यास में मुख्य भूमिका है। न्यास में पांच संभागीय आयुक्त और आठ जिलों के कलेक्टरों को न्यासी सदस्य बनाया गया है। 2009 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राम वन गमन पथ विकसित करने का एलान किया था। उन्होंने वनवासी राम लोक बनाने की घोषणा भी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+