Bhopal News: सीएम हाउस में हुई विधायक दल की बैठक, CM मोहन यादव बोले- कांग्रेस के नेता भाजपा की ओर आकर्षित

MP CM News: बीजेपी विधायक दल की बैठक गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास में हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह और पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने संबोधित किया।

इस बैठक में लोकसभा चुनाव के संदर्भ में गांव चलो अभियान को लेकर चर्चा की गई। पार्टी के नेताओं ने बताया कि अगर हमारे प्रत्येक बूथ मजबूत होंगे, तो लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत होगी।

Legislative party meeting held in CM House, CM Mohan Yadav said - Congress leaders are attracted BJP

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का भाग्य उदय हो रहा है: डॉ मोहन यादव

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि विधायकगण जनसमस्या शिविरों और आम जन के साथ निरंतर सम्पर्क के माध्यम से उनकी समस्याएं सुलझाने के लिए सक्रिय रहें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का भाग्य उदय हो रहा है। आज विभिन्न विकास कार्यों के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से उनका प्रचार भी आवश्यक है। विधानसभा क्षेत्र के स्तर पर विभिन्न निर्माण कार्यों को पूरा करवाने के साथ ही उनकी जानकारी नागरिकों तक पहुंचाई जाए।

उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जो अनुकूल वातावरण है, उसमें विस्तार करते हुए लोक सभा निर्वाचन में मत प्रतिशत बढ़ाने का कार्य होना चाहिए। इसके लिए मतदान केंद्र के अनुसार विजय के संकल्प को ध्यान में रखकर भूमिका निभाई जाए। अभी कांग्रेस द्वारा राम मंदिर के मामले में किए गए व्यवहार को पूरे देश में एक बड़ी गलती माना है। प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का न्यौता ठुकराकर कांग्रेस ने बड़ी गलती की है, जिसकी निंदा देश की जनता ने भी की है। उनके इस व्यवहार के कारण कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी असमंजस में हैं।

सीएम ने कहा कि अनके कांग्रेस के नेता भाजपा की ओर आकर्षित हो रहे हैं। निश्चित ही यह एक ऐसा अवसर है जब संगठन के विस्तार का कार्य करते हुए प्रधानमंत्री के कार्यों एवं उपलब्धियों की बात आम जनता तक भली- भांति पहुंचाई जाए। डॉ यादव ने कहा कि ऐसे क्षेत्र जहां कोई गेप दिखाई देता हो वहां विभिन्न योजनाओं को लागू करवाकर उपयोगी कार्यक्रमों की रचना की जा सकती है। इस प्रबंधन से विधानसभा क्षेत्र के स्तर तक अच्छे परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ और अपनी अपनी विधानसभा को मजबूत करने का कार्य किया जाए।

लोकसभा प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत की धमक पूरे देश में जानी गई है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना की और विधानसभा क्षेत्र में बूथों को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने भी आगामी कार्यक्रम और अभियानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाना है। उन्होंने कमजोर बूथों को मजबूत बनाने का कार्य भी सुझाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+