India Wins Bronze : ओलंपिक विजेता भारतीय हॉकी टीम के विवेक व नीलकांत को 1-1 करोड़ देगी MP सरकार
भोपाल, 5 अगस्त। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। ओलंपिक की हॉकी स्पर्धा में पदक का 41 साल का इंतजार अब खत्म हो गया। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता है। भारतीय हॉकी टीम ने यह पदक सेमीफाइनल में जर्मनी को हराकर हासिल किया है।

अब ईनाम की बारिश
ओलंपिक में चार दशक बाद मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों पर अब ईनाम की बारिश होने लगी है। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने दो खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपए दिए जाने का ऐलान किया है जबकि अन्य प्रदेशों की सरकारों ने भी हॉकी खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की हैं।
Recommended Video

पदक नहीं बल्कि हॉकी का भारत में पुनर्जन्म है
मीडिया से बातचीत में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज पूरा देश गर्व से भरा है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता है जो केवल पदक नहीं बल्कि हॉकी का भारत में पुनर्जन्म है। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करने हुए न्यूजलैंड, ब्रिटेन, जापान अन्य कई बेहतरीन टीमों को हराया है।
एक-एक करोड़ रुपए सम्मान निधि से पुरस्कृत
ओलंपिक में 41 बाद साल पदक जीतने वाले भारतीय पुरुष टीम में मध्य प्रदेश के इटारसी के विवेक सागर व मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले नीलकांत शर्मा को मध्य प्रदेश सरकार की ओर से एक-एक करोड़ रुपए सम्मान निधि से पुरस्कृत किया जाएगा।

टीम ने मनप्रीत सिंह की कप्तान में जीत दर्ज की
उधर, पंजाब सरकार ने भी ओलंपिक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने का ऐलान किया है। पंजाब खेल मंत्री राणा गुरमी सिंह सोढ़ी ने बताया कि पंजाब के खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मनप्रीत सिंह की कप्तान में जीत दर्ज की है।

भारतीय हॉकी को अंतिम पदक 1980 को मॉस्को ओलंपिक में मिला
बता दें कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक 2020 में पदक की प्रबल दावेदार माना जा रहा था। टीम ने उम्मीद के मुताबित प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल मैच में जर्मनी को 5-4 से शिकस्त देकर ब्रॉन्ज यानी कांस्य (तांबा) पदक जीता है। ओलंपिक में भारतीय हॉकी को अंतिम पदक 1980 को मॉस्को ओलंपिक में मिला था। तब भारतीय हॉकी टीम ने वासुदेवन भास्करन की कप्तान में स्वर्ण पदक जीता था।












Click it and Unblock the Notifications