MP Exit Poll में आगे निकली BJP, सीएम शिवराज बोले- लाड़ली बहना ने सारे कांटे निकाल दिए
MP Exit Poll: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का सिलसिला थम चुका है, जिसके बाद अब आगामी 3 दिसंबर को मतगणना होगी। वहीं से पहले एग्जिट पोल आने का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां अलग-अलग एग्जिट पोल में विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर अलग-अलग आकलन किए गए हैं।
इधर, एग्जिट पोल सामने आने के बाद प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपनी बात रखते हुए कहा कि, लाडली बहना ने सारे कांटे निकाल दिए, कोई कांटा बचा ही नहीं है।

सीएम शिवराज ने कही ये बात
सीएम शिवराज सिंह चौहान से पूछा गया कि क्या लगता है, यह लाडली बहन योजना का कमाल है तो उन्होंने कहा कि, देखो कांटे की टक्कर, कांटे की टक्कर, लाडली बहना ने सारे कांटे निकाल दिए, कोई कांटा बचा ही नहीं है। मैंने ऐसा चुनाव नहीं देखा कि, जहां हम लोग जाते थे, पुरुषों की भीड़ तो होती थी, उससे ज्यादा बहने आई थी, बेटियां आई थी। बच्चे भी आते थे, और बहनों का जो प्यार मिला, बहुत अभूतपूर्व है, अभी भी मैं कहीं जगह जाता हूं तो बहने दौड़ के आ जाती है, और कहती है कि, भैया अपन जीत रहे हैं। वह यह नहीं कहती कि, बीजेपी की सरकार बनेगी, आपकी सरकार बनेगी, वह यह कहती है कि, अपन जीत रहे हैं। अपन जीत रहे हैं, मतलब बीजेपी की जीत में बहनों को अपनी जीत दिखाई दे रही है, इसलिए बहनों ने सचमुच में चमत्कार किया है।
नतीजों का है इंतजार
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद अब नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। 3 दिसंबर को परिणाम आएगा लेकिन इससे पहले कयासों और अटकलों का दौर जारी है। फलोदी सट्टा बाजार से आ रही खबरें कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी नेताओं की धड़कनें बढ़ा देती है। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को एक चरण में वोटिंग हो चुकी है। मतगणना 3 दिसंबर को होना है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल, कांग्रेस और भाजपा अपनी जीत के न केवल दावे कर रही हैं। बल्कि उन्हें भरोसा है कि जनता उनका साथ देगी।
ये भी पढ़े- MP Exit Poll में इस पार्टी की बन गई सरकार, जनता को एग्जिट पोल पर कितना भरोसा, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications