Indore Election Result 2023: इंदौर की सभी 9 विधानसभा सीटों पर BJP की बंपर जीत
MP Assembly Election 2023 के लिए मतगणना संपन्न हो चुकी है, जहां अब एक बार फिर इंदौर से बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है. अबकी बार बीजेपी ने इंदौर जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करते हुए नया किर्तिमान हासिल किया है. इंदौर की विधानसभा 2 से बीजेपी प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने प्रदेश की सबसे बड़ी जीत हासिल की है, तो वहीं एमपी की सबसे चर्चित विधानसभा-1 से कैलाश विजयवर्गीय ने जीत हासिल करने में सफलता प्राप्त की है.

इंदौर की विधानसभा-1 से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने जीत हासिल की है। कांग्रेस ने यहां से संजय शुक्ला को प्रत्याशी बनाया था।
इंदौर की विधानसभा-2 से BJP प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने जीत हासिल की है। कांग्रेस ने यहां से चिंटू चौकसे को प्रत्याशी बनाया था।
विधानसभा-3 से BJP प्रत्याशी गोलू शुक्ला ने जीत हासिल की है, कांग्रेस ने यहां से पिंटू जोशी को प्रत्याशी बनाया था।
विधानसभा-4 से BJP प्रत्याशी मालिनी गौड़ ने जीत हासिल की है। कांग्रेस ने यहां से राजा मांधवानी को प्रत्याशी बनाया था।
विधानसभा-5 से BJP प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया ने जीत हासिल की है। कांग्रेस ने यहां से सत्यनारायण पटेल को प्रत्याशी बनाया था।
राऊ विधानसभा से BJP प्रत्याशी मधु वर्मा ने जीत हासिल की है, कांग्रेस ने यहां से जीतू पटवारी को प्रत्याशी बनाया था।
देपालपुर से BJP प्रत्याशी मनोज पटेल ने जीत हासिल की है। कांग्रेस ने यहां से विशाल पटेल को प्रत्याशी बनाया था.
महू से BJP प्रत्याशी उषा ठाकुर ने जीत हासिल की है। कांग्रेस ने यहां से रामकिशोर शुक्ला को प्रत्याशी बनाया था। यहां से निर्दलीय अंतर सिंह दरबार दम भरते नजर आ रहे थे।
सांवेर विधानसभा से BJP के तुलसी सिलावट ने जीत हासिल की है। कांग्रेस ने यहां से रीना बोरासी को चुनाव मैदान में उतारा था।
ये भी पढ़े- Vidhan Sabha Chunav Result LIVE: CM शिवराज सिंह चौहान बुधनी में आगे चल रहे हैं












Click it and Unblock the Notifications