स्थगन प्रस्ताव पर CM मोहन यादव बोले- हरदा घटना की निष्पक्ष होगी जांच, जिसकी गलती होगी उसे छोड़ा नहीं जाएगा

MP News: हरदा पटाखा फैक्ट्री में हुई ब्लास्ट की घटना के बारे में मध्य प्रदेश विधानसभा में जमकर हंगाम हुआ, जहां विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए। वहीं सरकार ने अपना बचाव करते हुए विपक्ष को जवाब दिया।

हरदा घटना पर कांग्रेस द्वारा स्थगन प्रस्ताव लाने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "विपक्ष इस पर स्थगन प्रस्ताव लेकर आई है, हमने उसे स्वीकार करते हुए कहा कि हमने काम किया है तो उस पर जवाब देने में हमें कोई गुरेज़ नहीं है। जांच निष्पक्ष होगी। जिसकी गलती होगी उसे छोड़ा नहीं जाएगा।"

CM Mohan Yadav said on the adjournment motion - investigation of Harda incident will be fair

सीएम मोहन यादव ने इस मामले पर सदन में कई महत्वपूर्ण बयान दिए। उन्होंने बताया कि हरदा की घटना के बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी केंद्र सरकार को भेज दी थी। उन्हें इस मामले में आतंकी हमले की आशंका भी थी, जिसके कारण पूरे मामले पर तत्परता से काम किया गया था।

हरदा मामले पर सदन में बोलते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा, "विस्फोट के पश्चात यह लग रहा था कि एक बड़ा घटना हो गई है। हमने तत्काल अधिकारियों को मौके पर भेजा था, और 50 मिनट के अंदर ही आपातकालीन बैठक बुलाई थी। इसके अलावा, ब्लास्ट के पश्चात आतंकी हमले की आशंका भी थी, इसलिए हमने तत्काल मामले की जानकारी भारत सरकार को भी दी थी। जैसे ही मुझे इस घटना की जानकारी मिली, हमने कैबिनेट बैठक को रोककर मंत्री उदय प्रताप सिंह को अधिकारियों के साथ तुरंत हरदा रवाना किया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+