MP by Election : खंडवा लोकसभा, रैगांव, जोबट व पृथ्वीपुर विधानसभा सीट के लिए हो रही वोटिंग
भोपाल, 30 अक्टूबर। मध्य प्रदेश के एक लोकसभा क्षेत्र और तीन विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग हो रही है। कड़ी सुरक्षा के बीच शाम छह बजे वोट डाले जाएंगे। मतदान केंद्रों के आस-पास केंद्रीय अर्धसैनिक बल की 50 कंपनियां तैनात की गई हैं। दो नवंबर को मतों की गणना की जाएगी।
Recommended Video

बता दें कि मध्य प्रदेश उपचुनाव 2021 में कुल 36 लाख मतदाता वोट डाल सकेंगे। 3944 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा बलों के अलावा 26 हजार कर्मचारी-अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। कुल 804 माइक्रो ऑब्ज़र्वर तैनात किये गए हैं।
सांसद-विधायकों के निधन से खाली हुई खंडवा लोकसभा, रैगांव, जोबट और पृथ्वीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला बताया जा रहा है। उपचुनाव में दोनों पार्टी प्रत्याशियों से संबंधित 110 शिकायतें मिली हैं।
खंडवा लोकसभा उपचुनाव 2021
मध्य प्रदेश के खंडवा लोकसभा की सीट भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के कारण खाली हो गई थी। अब उपचुनाव में खंडवा से भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल व कांग्रेस के रामनारायण सिंह पूरनी मैदान में हैं।
पृथ्वीपुर सीट उपचुनाव 2021
पृथ्वीपुर विधानसभा सीट टीकमगढ़ जिले में आती है। यहां पर कांग्रेस विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह का निधन हो गया था। अब पृथ्वीपुर उपचुनाव 2021 में भाजपा की टिकट पर शिशुपाल यादव और कांग्रेस की टिकट से नितेंद्र सिंह राठौड़ चुनाव लड़ रहे हैं।
जोबट सीट उपचुनाव 2021
कारोना के कारण विधायक कलावती भूरिया का निधन हो गया था। ऐसे में मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले की जोबट विधानसभा के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। इनमें भाजपा ने सुलोचना रावत व कांग्रेस ने महेश पटेल को उम्मीदवार बनाया है।
रैगांव सीट उपचुनाव
सतना जिले के रैगांव से बीजेपी विधायक जुगल किशोर बागरी का निधन हो गया था। अब उपचुनाव में बीजेपी ने प्रतिमा बागरी व कांग्रेस ने कल्पना वर्मा को प्रत्याशी बनाया है।
पृथ्वीपुर विधानसभा दोपहर 1 बजे तक मतदान
कुल- 53 प्रतिशत
पुरूष - 56 प्रतिशत
महिला - 51 प्रतिशत
रैगांव विधानसभा दोपहर 1 बजे तक मतदान
कुल- 44.52 प्रतिशत
पुरूष- 44.82 प्रतिशत
महिला- 44.18 प्रतिशत
जोबट विधानसभा दोपहर 1 बजे तक मतदान
कुल- 40.61 प्रतिशत
पुरूष- 42.27 प्रतिशत
महिला- 38.95 प्रतिशत












Click it and Unblock the Notifications