बजट भाषण में विपक्ष ने जमकर की टोका-टाकी, CM शिवराज बोले, कांग्रेस में न अनुशासन है, न लोकतंत्र में विश्वास

विधानसभा में वित्त मंत्री के बजट भाषण के दौरान विपक्ष ने जमकर टोका-टाकी की। जिसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गोविंद सिंह और कमलनाथ से कांग्रेसियों को शांत कराने की अपील की, लेकिन इसका असर नहीं हुआ।

MP: बजट भाषण में विपक्ष ने जमकर की टोका-टाकी

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा बजट भाषण शुरू करने के कुछ देर बाद ही कांग्रेस के विधायकों ने टोका टाकी शुरू कर दी थी टोका टाकी की शुरुआत कांग्रेस के विधायक प्रेमसिंह ने की इसके बाद भाषण के बीच में टोका टाकी का ऐसा सिलसिला चला कि मुख्यमंत्री को नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और कमलनाथ से टोका टाकी बंद करवाने के लिए प्रार्थना करना पड़े लेकिन विपक्ष के नेताओं पर इसका कोई असर नहीं हुआ। पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस में न अनुशासन है और न ही उसका लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास है। मैंने उनसे खड़े होकर सार्वजनिक रूप से आग्रह किया कि बजट भाषण को जनता सुनना चाहती है, इसे ढंग से होने दीजिए। पर कांग्रेस में इतने अच्छे बजट को सुनने का साहस नहीं था।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण का बजट है। यह गरीब के कल्याण, मां, बहन और बेटी के उत्थान और किसानों की आय को बढ़ाने का बजट है। उन्होंने कहा कि यह अधोसंरचना विकास और जनकल्याण का बजट है। महिलाओं का कल्याण हमारी प्राथमिकता है। लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रसूति सहायता, गाँव की बेटी योजना, कन्या विवाह सहित अन्य योजनाओं में ₹1 लाख 2 हजार 976 करोड़ महिला कल्याण पर खर्च किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रामपाइली में हेडगेवार संग्रहालय व ग्वालियर में अटल बिहारी वाजपेयी स्मारक बनाएंगे।हमने लगभग ₹1000 करोड़ के सोशल इम्पैक्ट बॉण्ड जारी करने का निर्णय किया है।हर वर्ग के कल्याण को ध्यान में रखने वाला यह बजट आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान देगा। अनुसूचित जाति/जनजाति, ओबीसी, विमुक्त, घुमंतू और अर्द्ध-घुमंतू समुदाय के लिए बजट में विशेष रूप से प्रावधान किया गया है। शिक्षा के लिए ₹38,375 करोड का प्रावधान किया गया है। खेलों का बजट इस बार तीन गुना बढ़ाकर ₹738 करोड़ किया गया है।

Recommended Video

    बजट भाषण में विपक्ष ने जमकर की टोका-टाकी, CM शिवराज बोले, कांग्रेस में न अनुशासन है, न लोकतंत्र में विश्वास

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+