Bhopal news: चुनाव नतीजे से पहले ही राजधानी में लगे कमलनाथ के पोस्टर, लिखी ये बात
MP Election 2023 को लेकर अब मतगणना में कुछ वक्त शेष रह गया है, इससे पहले कांग्रेस मतगणना के लिए तैयार नजर आ रही है, जहां राजधानी भोपाल में एक पोस्टर ने जमकर सुर्खियां बटोरी है, जिसमें कमलनाथ को कार्यकर्ताओं ने मतगणना से पहले ही जीत की बधाई दे डाली है।
राजधानी के अलग-अलग इलाकों में लगे इन पोस्टर्स पर कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ के लिए खास संदेश भी लिखा है। वहीं अब 3 दिसंबर को मतगणना होनी हैं, जिसकी तैयारी पूरी हो गई है।

पोस्टर पर लिखी ये बात
राजधानी भोपाल की सड़कों पर लगे इन पोस्टर्स में लिखा गया है- 'जनता का साथ देने फिर आ रहे कमलनाथ'। वहीं अब इन पोस्टर्स ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है. पोस्टर्स लगाने वाले कार्यकर्ताओं की माने तो पूरे चुनाव में कमलनाथ का चेहरा सबसे भरोसेमंद था। एग्जिट पोल अगर दो बीजेपी के पक्ष में हैं, तो तीन से ज्यादा हमारे पक्ष में हैं। हमारी सरकार दिखाते हैं. जब परिणाम आएंगे, तो सरकार बनने के संकेत साफ हो चुके होंगे। देखा जाए तो एमपी में विधानसभा चुनाव को लेकर अब मतगणना में कुछ वक्त शेष रह गया है, इससे पहले कांग्रेस मतगणना के लिए तैयार नजर आ रही है, जहां राजधानी भोपाल में एक पोस्टर ने जमकर सुर्खियां बटोरी है।
3 दिसंबर को मतगणना
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद अब नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। 3 दिसंबर को परिणाम आएगा लेकिन इससे पहले कयासों और अटकलों का दौर जारी है। एग्जिट पोल से आ रही खबरें कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी नेताओं की धड़कनें बढ़ा देती है। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को एक चरण में वोटिंग हो चुकी है। मतगणना 3 दिसंबर को होना है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल, कांग्रेस और भाजपा अपनी जीत के न केवल दावे कर रही हैं। बल्कि उन्हें भरोसा है कि जनता उनका साथ देगी।
ये भी पढ़े- Kamal nath की कुंडली में बन रहा राजयोग, क्या फिर से मिलेगी सत्ता की चाबी, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications