Kamal nath की कुंडली में बन रहा राजयोग, क्या फिर से मिलेगी सत्ता की चाबी, जानिए?

MP Election 2023 के लिए 3 दिसंबर को मतगणना होगी। वहीं इससे पहले एग्जिट पोल के जरिए चुनाव नतीजों का आकलन किया जा रहा है। वहीं अब एग्जिट पोल के साथ-साथ ज्योतिष विद्या के साथ भी चुनाव परिणाम का अंदाजा लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस बीच वन इंडिया हिंदी ने इंदौर और उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से ग्रह और नक्षत्र के आधार पर चुनाव परिणाम का सटीक अंदाजा लगाने की कोशिश की है।

Indore

कुछ ऐसी है ग्रहों की चाल

ज्योतिषाचार्य नीरज शर्मा बताते हैं की, कमलनाथ की मिथुन राशि है, और मिथुन राशि को 10वां राहु है, तो जनसमर्थन अच्छा मिल रहा है। राहु उनका समर्थन कर रहा है। राहु उनका सपोर्ट कर रहा है। इसी के चलते आगे चलकर उनका बड़ा राजयोग बन रहा है। यदि उन्हें सपोर्ट मिलेगा तो वे अच्छा पद प्राप्त करेंगे। इसी के साथ वह छिंदवाड़ा से चुनाव जीत रहे हैं। इसी के साथ ज्योतिषाचार्य नीरज शर्मा बताते हैं की मध्य प्रदेश की जन्म कुंडली देखने पर पता चलता है कि, फिलहाल विपक्ष के ग्रह योग मजबूत हो रहे हैं, कहा जा सकता है कि, कांग्रेस पार्टी के ग्रह योग अभी थोड़े मजबूत है, जिसमें यदि देखा जाए तो अबकी बार कांग्रेस पार्टी की सीट बढ़ सकती है।

Recommended Video

    Kamal nath की कुंडली में बन रहा राजयोग, क्या फिर से मिलेगी सत्ता की चाबी, जानिए?

    MP में किसकी सरकार?

    ज्योतिषाचार्य पंडित नीरज शर्मा बताते हैं की, भविष्यवाणी करते वक्त ग्रह योग के साथ-साथ काल और परिस्थितियां भी देखी जाती हैं। वर्तमान में मध्य प्रदेश की परिस्थितियां देखी जाए तो हिंदुत्व का माहौल बना हुआ है। इसी कारण भाजपा की भी अच्छी स्थिति बनी हुई है। भाजपा का अभी समय अच्छा है। लेकिन ग्रह योग कांग्रेस के साथ हैं। प्रदेश में कांटे की टक्कर रहेगी। 10 से 15 सीटों का अंतर रहेगा। यह जो केतू आया है, यह कन्या राशि में 18 महीने रहेगा। इसी के चलते 18 महीने सरकार अस्थिर रहेगी, जो भी सरकार बनेगी, वह अस्थिर रहेगी। दोनों पक्षों में कांटे की टक्कर रहेगी, जो विपक्ष है, वह सरकार गिराने की कोशिश करेगा। इसी के चलते 18 महीने तक अस्थिरता रहेगी।

    ये भी पढ़े- MP Exit Poll पर कमलनाथ ने साधा निशाना, कार्यकर्ताओं से बोले- समस्या आए तो मुझे फोन लगाएं

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+