Bhopal News: मोहन कैबिनेट के मंत्रियों को मिले सरकारी आवास, इमरती देवी ने अब तक खाली नहीं किया बंगला
MP News: बुधवार को भाजपा की मोहन यादव सरकार के मंत्रियों को बंगलो का आवंटन कर दिया गया है। लेकिन सरकार कई पूर्व मंत्रियों के बंगले नहीं खाली कर सकी। डबरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार चुकी इमरती देवी से 74 बंगाल स्थित आवास खाली नहीं कराया गया है।
इसलिए मंत्री निर्मला भूरिया को आवंटित बांग्ला इमरती देवी के पास ही रहेगा। इसके बदले निर्मला भूरिया को 74 बंगाल स्थित 20 27 नंबर का बंगला आवंटित किया गया है। इसके अलावा मंत्री चैतन्य काश्यप लखन पटेल गौतम टेटवाल सहित अन्य मंत्रियों को बंगला आवंटित किया गया है।

पहले ही सरकार ने 13 मंत्रियों को रिक्त होने की प्रत्याशा में बंगलों का आवंटन किया था। अब, निगम मंडल, बोर्ड, और प्राधिकरण के अध्यक्ष उपाध्यक्ष की नियुक्ति निरस्त किए जाने के बाद, शिवराज सरकार में बंगला हासिल कर चुके कई नेताओं से बंगले खाली होने पर शेष मंत्रियों को बंगले आवंटित किए जाने की भी तैयारी है।
निम्नलिखित तालिका में दिए गए मंत्रियों ने प्राप्त किए गए बंगलों का विवरण दिया गया है
- विजय शाह बी-21 चार इमली बी-2 श्यामला हिल्स
- राव उदय प्रताप सिंह बी-17, 74 बंगला बी-28, 74 बंगला
- निर्मला भूरिया बी-10, 74 बंगला बी-27, 74 बंगला
- चैतन्य काश्यप बी-2 काशियाना बंगला बी-8 सिविल लाइन
- गौतम टेटवाल सी-1, 74 बंगला बी-21 चार इमली
- लखन पटेल सी-14, शिवाजी नगर बी-17, 74 बंगला
- नारायण सिंह पंवार विधायक विश्राम गृह बी-20, चार इमली
- नरेंद्र शिवाजी पटेल निजी आवास बी-2, काशियाना बंगला
- प्रतिमा बागरी विधायक विश्राम गृह डी-4, 74 बंगला
- राधा सिंह विधायक विश्राम गृह बी-30, 74 बंगला
- दिलीप अहिरवार विधायक विश्राम गृह सी-14, शिवाजी नगर
पिछले माह मंत्रियों को आवंटित हुए थे यह बंगले:
- प्रहलाद पटेल बी-7 सिविल लाइन ओपी सकलेचा
- करण सिंह वर्मा बी-22, चार इमली अनिल कुमार
- उदय प्रताप सिंह बी-17, चौहत्तर बंगला बृजेंद्र सिंह यादव
- संपतिया उइके बी-12 ए, 74 बंगला प्रदीप जायसवाल
- निर्मला भूरिया बी-10, 74 बंगला इमरती देवी
- नारायण सिंह कुशवाह बी-11, चार इमली बिसाहूलाल सिंह
- नागर सिंह चौहान बी -12 बी, 74 बंगला रामकिशोर कांवरे
- राकेश शुक्ला बी-19, 74 बंगला प्रेम सिंह पटेल
- चेतन काश्यप बी-2, कासियाना बंगला राजवर्धन सिंह
- धर्मेंद्र भावसिंह लोधी बी-11, 74 बंगला ओपीएस भदौरिया
- दिलीप जायसवाल बी-2, चार इमली बीपी सिंह
- गौतम टेटवाल सी-1, 74 बंगला कांतिलाल भूरिया
- लखन पटेल सी-14, शिवाजी नगर रवि जोशी












Click it and Unblock the Notifications