Bhopal Rss News: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सप्ताह के लिए डाला MP में डेरा, लेंगे कई प्रमुख बैठकें
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत देर रात भोपाल पहुंचे। यहां से सुबह वे उज्जैन के लिए रवाना हो गए। भागवत सप्ताह भर के लिए मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। जिसमें भोपाल, उज्जैन व मुरैना में संघ प्रचारकों से मुलाकात करना इस दौरे में शामिल है।
भोपाल लोकसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में चुनाव के मद्देनजर सक्रिय हो गया है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत एक सप्ताह तक मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे। भागवत प्रदेश की राजधानी भोपाल के संघ कार्यालय समिधा में रात करीब 10 बजे पहुंचे। भोपाल में वह आरएसएस के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से मुलाकात भी करेंगे।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मुंबई से सीधे भोपाल पहुंचे हैं। भोपाल के अतिरिक्त भागवत प्रदेश के मुरैना और उज्जैन में होने वाली राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बैठकों में शामिल होंगे। इन तीनों जगहों में होने वाली बैठकों में आरएसएस प्रमुख संघ के कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे और आगामी चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे।
उज्जैन में रहेंगे 3 दिन
आरएसएस प्रमुख मंगलवार को उज्जैन के लिए रवाना हो गए। वे आज से तीन दिनों तक यानी 6,7,8 फरवरी तक उज्जैन में ही रहेंगे। उज्जैन में संघ प्रमुख कार्यकारिणी की बैठकों में शामिल होंगे। यहां संघ प्रचारकों को शाखाओं के विस्तार संबंधी विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
9 से 11 फरवरी तक मुरैना में रहेंगे
संघ प्रमुख उज्जैन में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद 9 फरवरी को मुरैना के लिए रवाना होंगे। वह यहां मध्य प्रांत के प्रचारकों की बैठक में शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से वे वर्तमान स्थिति की जानकारी लेंगे और आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में संघ के स्तर पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी सक्रिय
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह सक्रिय है। जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के महिला, युवा तथा अन्य विंग अपने स्तर पर मजबूती से काम कर रहे हैं। वहीं, सांस्कृति संगठन आरएसएस भी अपने स्तर पर लोकसभा चुनाव को भावी रूप देने की कोशिश कर रहा है। संघ प्रमुख मोहन भागवत का सप्ताह भर का मध्य प्रदेश दौरा इसका उदाहरण है।












Click it and Unblock the Notifications