ओबीसी वर्ग को साधने के लिए कांग्रेस ने चला बड़ा दाव, विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को दी बड़ी जिम्मेदारी
सतना, 12 जून: कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाह को बीते दिनों सतना महापौर का टिकट दिया और अब मध्य प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग का मप्र अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। बीच चुनाव में इस नियुक्ति के पीछे कुशवाहा वर्ग को साधने की कवायद लग रही जिसका संख्या बल मप्र में बहुत ही ज्यादा हैं। कुशवाहा जाति मप्र के कई जिलों में निर्णायक भूमिका में हैं, यदि कुशवाहा वोट एक तरफ़ा कांग्रेस की तरफ चला जाता हैं तो यह भाजपा के लिए चुनौती साबित होगी।

2018 में पहली बार बने विधायक
सिद्धार्थ कुशवाहा वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में पहली बार जीत हासिल की थी। उन्होंने तीन बार के विधायक एवं भाजपा के कद्दावर नेता शंकरलाल तिवारी को 13 हजार 558 वोटों से हराया था। वर्षों बाद सतना में कांग्रेस का विजय पताका फहरा कर विधानसभा पहुंचे।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी
विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का करीबी माना जाता है। प्रदेश में 2020 में सत्ता परिवर्तन की कवायद के दौरान कई बार सिद्धार्थ का नाम सुर्खियों में आया। उनके पाला बदलने की अटकलें लगाई गई लेकिन उन्होंने कांग्रेस का हाथ और कमलनाथ का साथ नही छोड़ा। दरअसल कमलनाथ ने सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें एमपी कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि बीते दिनों ही सिद्धार्थ कुशवाहा को कांग्रेस ने सतना नगर निगम चुनाव में महापौर का टिकट भी दिया है। जबकि अब उन्हें एक और महत्वपूर्ण पद पार्टी में मिला है।
राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल के पास थी पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष की जिम्मेदारी
सिद्धार्थ कुशवाहा से पहले कांग्रेस पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष की जिम्मेदारी कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल के पास थी। लेकिन अब यह जिम्मेदारी उनकी जगह सिद्धार्थ कुशवाहा को दी गई है। उन्हें कमलनाथ का करीबी माना जाता है, जबकि वह पार्टी में ओबीसी वर्ग का युवा चेहरा हैं।
कौन हैं सिद्धार्थ कुशवाहा
सिद्धार्थ कुशवाहा वर्तमान में सतना विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक है। 2018 में वह पहली बार विधायक चुने गए थे। इससे पहले वह जिला पंचायत के सदस्य रह चुके हैं। उनके पिता स्वर्गी सुखलाल कुशवाहा जिन्होंने लोकसभा चुनाव में दो-दो मुख्यमंत्रियों को हराकर देश भर में सुर्खियां बटोरी थी।












Click it and Unblock the Notifications