Bhopal : दिग्विजय सिंह राम के वंशज नहीं, बल्कि आतंकवादियों के समर्थक -रामेश्वर शर्मा
Bhopal news, भोपाल। कमलनाथ सरकार में जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को राम का सबसे बड़ा भक्त बताया है, जो बीजेपी को नागवार गुजरा है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह राम के वंशज नहीं, बल्कि आतंकवादियों के समर्थक हैं।

मंत्री पीसी शर्मा ने दिग्विजय सिंह को राम का वंशज बताया था, जिस पर पलटवार करते हुए रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह और पीसी शर्मा को कटघरे में खड़ा करने को कोशिश की है। बीजेपी के हुजूर विधानसभा सीट से विधायक रामेश्वर शर्मा का कहना है कि पीसी शर्मा को पता होगा कि दिग्विजय सिंह राम के वंशज है या फिर किसी और के इसका जवाब तो केवल पीसी शर्मा ही दे सकते हैं। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि लेकिन मुझे नहीं मालूम कि यह बात पीसी शर्मा को पता है या नहीं, लेकिन मैं इतना ही पूछना चाहता हूं कि दिग्विजय सिंह राम के वंशज हैं तो उनकी नजरों में भगवा आतंकवाद कैसे है। इसका जवाब भी उन्हें देना चाहिए।
यहां जानिए भोपाल लोकसभा सीट का इतिहास
बीजेपी विधायक ने कहा कि अगर राम के वंशज दिग्विजय सिंह है, तो अयोध्या में जब बाबरी मस्जिद को तोड़ा गया था, उस समय दिग्विजय सिंह ने विधवा विलाप क्यों किया था। अगर दिग्विजय सिंह ही राम की सच्ची औलाद हैं तो जब इनकी सरकार मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी के नेतृत्व में चल रही थी, तब इनकी ही सरकार ने राम को काल्पनिक पात्र बताया था।
उन्होंने कहा कि अगर राम काल्पनिक है तो फिर दिग्विजय सिंह क्या हो सकते हैं। इसकी कल्पना कर लेनी चाहिए। इससे साफ है कि फिर यह राम के वंशज है ही नहीं क्योंकि यदि किसी के वंश को ही काल्पनिक कर दिया जाएगा तो दिग्विजय सिंह उनकी औलाद ही नहीं कहलाएंगे। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह को अब झूठ भी संभल कर बोलना चाहिए।
-
Pratibha Singh Solanki: कौन हैं 10वीं में 499 अंक लाने वाली प्रतिभा?MP बोर्ड टॉपर ने खुद बताया सक्सेस का मंत्र -
MP Board Results 2026: 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट! -
MP Board Result 2026: इंटर का रिजल्ट जारी होते ही हो गया सर्वर डाउन? इस आसान तरीके से चेक करें ऑफलाइन रिजल्ट -
MP Board Result 2026 Prize Money: टॉपर्स की चमकी किस्मत, किन स्टूडेंट्स को लैपटॉप के साथ मिलेगा कैश प्राइज? -
MP Board Result 2026 Topper List: जारी हुए एमपी बोर्ड के नतीजे, 10वीं-12वीं में कौन बना टॉपर? चेक करें लिस्ट -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर












Click it and Unblock the Notifications