Bhopal News: डॉक्टर की बेटी को कमरे में बंद कर ₹4 लाख का माल ले उड़े बदमाश, टीटी नगर पुलिस ने दर्ज किया मामला

राजधानी भोपाल में दिनदहाड़े डॉक्टर के बंगले में चोरी की घटना का मामला सामने आया है। जहां बदमाश डॉक्टर की 9 साल की बेटी को कमरे में बंद करके ₹4 लाख का माल उड़ा कर ले गया।

miscreants fled with ₹ 4 lakh after locking doctor daughter in room, TT Nagar police is investigating

Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल में चोरों के हौसले इतने ज्यादा बुलंद है कि उन्होंने चोरी करने के लिए डॉक्टर की बेटी को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश ने दिनदहाड़े डॉक्टर के बंगले में घुसकर ₹4 लाख के सामान की चोरी की और फरार हो गया। हालांकि यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

बता दे कि टीटी नगर इलाके के 45 बंगले में रहने वाले डॉक्टर पुलिस अस्पताल में अपनी सेवाएं देते है। डॉक्टर के आवासीय बंगले में घुसकर बदमाश दिनदहाड़े ₹4 लाख का माल समेट कर ले गए। इतना ही नहीं बदमाशों ने चोरी करने से पहले डॉक्टर की बेटी को कमरे में बंद कर दिया था। हालांकि बंगाली में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध महिला और युवक कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

टीटी नगर पुलिस के मुताबिक डॉक्टर अरविंद यादव पुलिस अस्पताल में डॉक्टर है। साथ ही उनकी पत्नी भी डॉक्टर है। परिवार में उनके अलावा एक 9 साल की बेटी है। कल सुबह 11 बजे दोनों पति-पत्नी ड्यूटी पर चले गए थे। इस दौरान एक बदमाश घर में घुसा और अलमारी में रखे नगदी ₹1 लाख और सोने चांदी के जेवरात चोरी करके ले गया। इससे पहले बदमाश ने डॉक्टर दंपत्ति की 9 साल की बच्ची को कमरे में बंद कर दिया था। साथ ही बदमाश चोरी का माल घर के बाहर खड़ी एक नकाबपोश महिला को दे दिया था।

यह पूरा घटनाक्रम घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है हालांकि आरोपियों के चेहरे साफ साफ दिखाई नहीं दे रहे हैं। घटना की खबर लगते ही पुलिस के अलग-अलग अधिकारी मौके पर पहुंचे साथ ही पुलिस अब आरोपियों की फुटेज के आधार पर तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+