रीवा: लड़के ने घर में घुसकर किशोरी से किया रेप, पीड़िता ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में रेप पीड़िता किशोरी ने आहत होकर अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है ​कि लड़की लड़की का अफेयर चल रहा था। लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Recommended Video

    Madhya Pradesh: Rewa में घर में घुसकर नाबालिग से हैवानियत, पीड़िता ने खुद को लगाई | वनइंडिया हिंदी
    minor girl set herself ablaze after allegedly misdeeds by minor boy in Rewa

    घर में घुसकर किशोरी से की हैवानियत

    घटना रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र की है। 7 अक्टूबर को 14 वर्षीय किशोरी के परिजन रिश्तेदारी में गए थे। बड़ी बहन बकरियां चराने गई थी। किशोरी घर पर अकेली थी। इसी दौरान 15 वर्षीय नाबालिग घर में घुस आया और पीड़िता को अकेला पाकर उसके साथ दरिंदगी की। घटना से आहत होकर किशोरी ने लड़के के सामने ही अपने ऊपर केरोसिन डाला और खुद को आग लगा ली। कमरे के अंदर ही किशोरी का शरीर जलने लगा। बताया जा रहा है कि युवक ने किशोरी के शरीर पर गद्दा डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक किशोरी का बुरी तरह झुलस चुकी थी। किशोरी की हालत देख उसे तड़पता छोड़ युवक मौके से फरार हो गया।

    किशोरी की हालत नाजुक, आरोपी युवक गिरफ्तार

    शाम को जब परिजन वापस आए तो बेटी को देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन तुरंत बेटी को उपचार के लिए जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस इस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ रही है। वहीं, रेप की पुष्टि के लिए मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है​ कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर​ लिया गाय है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+