मध्य प्रदेश के इस मंत्री ने 75 नावों से निकाली तिरंगा यात्रा, धरती से लेकर जल और आसमान तक फैराया तिरंगा
मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल के बड़े तालाब पर 75 नामों पर तिरंगा यात्रा निकाली। शनिवार को मंत्री सारंग ने 75 किलोमीटर की बाइक रैली निकालकर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की थी।
भोपाल, 14 अगस्त। आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरे देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इसी क्रम में राजधानी भोपाल में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल के बड़े तालाब पर 75 नामों पर तिरंगा यात्रा निकाली। शनिवार को मंत्री सारंग ने 75 किलोमीटर की बाइक रैली निकालकर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की थी। लगभग 2 घंटे तक चली। इस अनूठी तिरंगा यात्रा का समापन सीएम हाउस के पास बोट क्लब पर हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने भारत माता के नारे लगाते हुए यात्रा का स्वागत भी किया।

75 किलोमीटर तक निकाली, बाइक से तिरंगा यात्रा
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि हमने 75 किलोमीटर तक की बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली थी। इसके बाद आज आजादी के 75 पर अमृत महोत्सव के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जल में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। चल पर 75 बाइक के बाद जल में भी 75 नामों पर तिरंगा लहरा रहे हैं। इसके साथ ही आकाश में ड्रोन के माध्यम से तिरंगा लहरा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में तिरंगा लहरा रहा है।

ड्रोन से आकाश में ले रहा है तिरंगा
राजधानी भोपाल में तिरंगा यात्रा में जहां नावों पर तिरंगा लहरा रहा था। वहीं दूसरी तरफ बड़े तालाब के पास ड्रोन से तिरंगा फहराया गया इसी के साथ बोट क्लब के समीप बड़ी संख्या में युवाओं ने बाइक पर तिरंगा यात्रा निकाली। आजादी के 75 साल बाद युवाओं में इस बार आने वाले स्वतंत्रता दिवस के लिए गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत यह यात्रा जल-थल-नभ पर राष्ट्रध्वज तिरंगा लहराता नजर आया।

मंत्री के साथ महापौर मालती राय भी हुई शामिल
एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने 75 नावों पर सवार प्रत्येक व्यक्ति को लाइफ जैकेट दिए। जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी ना हो पुलिस जवानों ने सभी सुरक्षा के इंतजाम कर रखे थे 75 नामों की तिरंगा यात्रा में भोपाल महापौर मालती राय, एसडीआरएफ पुलिस प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी निकाली एमपी की सबसे लंबी तिरंगा यात्रा
भोपाल से हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कोलार के सर्वधर्म पुल से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। हाइड्रोलिक के जरिए तिरंगा फैराकर विधायक रामेश्वर शर्मा की तिरंगा यात्रा डागा मोटर्स के सामने चुना भट्टी से अटल पथ श्री राम मंदिर जोरदार गंगा न्यू मार्केट राजा भोज और कलेक्टर कार्यालय के सामने से होकर गुजरी।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने मध्य प्रदेश की सबसे लंबी तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें करीब 15 हजार से ज्यादा बाइक शामिल हुई।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications