गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का दावा 2023 विधानसभा चुनाव में BJP को मिलेगी बड़ी जीत, बढ़ेगा वोट शेयर

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बीजेपी 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने दावा किया कि इस बार भाजपा का वोट शेयर भी बढ़ेगा।

भोपाल,7 अक्टूबर। मांडू में बीजेपी प्रशिक्षण वर्ग को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बीजेपी 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने दावा किया कि इस बार भाजपा का वोट शेयर भी बढ़ेगा। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में आदिवासियों सहित अन्य वर्ग को कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से गुमराह किया था, लेकिन अब यह झूठी घोषणाएं जनता की समझ में आ गई है। उन्होंने कहा कि जिस मालवा निमाड़ में कांग्रेस को बढ़त मिली थी अब उसी मालवा निमाड़ से कांग्रेस का 2023 विधानसभा चुनाव में सफाया हो जाएगा।

Minister Narottam Mishra big statement regarding MP assembly elections 2023

ग्रह मंत्री मिश्रा ने कहा कि 2018 में बीजेपी को मालवा निमाड़ में झटका लगा था। वह कमलनाथ की झूठी घोषणाओं की भ्रमजाल था। इसी वजह से जनजाति वर्ग के लोग भाजपा से दूर हो गए थे, लेकिन अब उन्हें कांग्रेस की झूठी घोषणाएं समझ में आ गई है। वह वापस भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आ रहे हैं। गृहमंत्री ने दावा करते हुए कहा कि अब जनजाति वर्ग बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ गया है। नगरी निकाय चुनाव के नतीजे इस बात को बताते हैं। वही प्रशिक्षण वर्ग को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि स्वर्ग से संगठन को मजबूती मिलेगी और 2023 विधानसभा चुनाव का रास्ता साफ होगा।

बता दे मध्य प्रदेश 2018 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 47 आदिवासी जनजाति वाली सीटों बीजेपी को सिर्फ 16 सीटों पर जीत मिली थी जबकि कांग्रेस को 30 सीटों पर जीत मिली थी। जबकि 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के पास 31 सीटें थी।प्रदेश में अनुसूचित जनजाति की संख्या 21.1% है। इसलिए बीजेपी इस बार आदिवासी वर्ग को साधने में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+