मध्यप्रदेश को 'कौन' दंगे की आग में धकेलना चाहता है ? नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह का बयान

नगरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह और कांग्रेस प्रदेश को दंगे की आग में धकेलना चाहती है!

भोपाल, 27 अप्रैल। नगरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने दिग्विजय सिंह के बयान पर कहा कि दिग्विजय सिंह हमेशा इस तरह की बातें करते हैं जिससे सांप्रदायिकता फैले, विकास के कामों से जनता का ध्यान बांटना चाहते हैं दिग्विजय सिंह, दंगों की आग में मध्यप्रदेश को दिग्विजय सिंह और कांग्रेस धकेलना चाहती है, बीजेपी शासित राज्यों में दंगों पर लगाम है, कश्मीर में धारा 370 समाप्त करने से आतंकवाद की फैक्ट्री पर रोक लगी है।

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दिग्विजय सिंह के बयान पर किया पलटवार

Recommended Video

    Digvijay Singh ने क्यों कहा poor Muslims को पैसे दे stone pelting कराती है BJP! | वनइंडिया हिंदी

    दरअसल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भाजपा को लेकर बड़ी बात कही हैं। उन्होंने कुछ शिकायतों का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा के लोग ही गरीब मुसलमान लड़कों को पैसा देकर पत्थर फिटवाते हैं उन्होंने कहा कि वह इन शिकायतों की जांच कर रहे हैं।

    कमलनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया

    कमलनाथ जी वरिष्ठ नेता हैं उनको इस तरीके के बयान नहीं देना चाहिए, सदन लोकतंत्र का मंदिर है, कमलनाथ का बयान लोकतंत्र का अपमान है।

    भर्ती प्रक्रिया पर कमलनाथ के ट्वीट पर

    कमलनाथ जब सीएम थे तब उन्होंने क्यों निर्णय नहीं लिया,जहां पर जो संभव है सरकार काम कर रही है भर्ती प्रक्रिया भी चल रही है।

    ओबीसी आरक्षण पर

    ओबीसी आरक्षण के मामले में सीएम शिवराज जी गंभीरता से प्रयास कर रहे हैं,प्रदेश में 50 प्रतिशत लोग ओबीसी के हैं ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए,
    लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस सरकार ने हाई कोर्ट में 14 परसेंट आबादी बताई, जिस पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई, कांग्रेस सही आंकड़े देती तो यह स्थिति नहीं बनती, पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग सही आंकड़े प्रस्तुत करने के लिए बनाया है स्थानीय चुनाव में 27 प्रतिशत आरक्षण मिले सरकार चाहती है, साथ ही जिन मामलों पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है उनको छोड़कर अन्य सभी में 27 प्रतिशत आरक्षण के साथ भर्तियां हो रही हैं।

    प्रशांत किशोर के कांग्रेस शामिल नहीं होने पर

    प्रशांत किशोर

    पीके ने बीच में काफी समय कांग्रेस से चर्चा की, जब समझ में आया कि कांग्रेस वेंटिलेटर पर पहुंच गई है और कांग्रेस में नेतृत्व नहीं बचा है, इसके बाद पीके ने समझदारी का निर्णय लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+