नगरीय निकाय के 13 वार्ड पार्षदों के उपचुनाव में बीजेपी-कांग्रेस की जीत के मायने, विधानसभा चुनाव में कितना असर?

nagriya nikay chunav News: मध्यप्रदेश में साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होना है लेकिन उससे पहले नगरी निकाय चुनाव के परिणामों ने सियासत में हलचल मचा दी है। उप चुनाव में 13 में से 6 पार्षद जिताने में सफल रही कांग्रेस जहां इसे बीजेपी के प्रति विरोध का परिणाम बता रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत की राह बनने की उम्मीद देख रही है।

वहीं बीजेपी कमलनाथ के घर में जीत को लेकर उत्साहित है। नगरी निकाय उपचुनाव के परिणामों को कांग्रेस और बीजेपी के वरिष्ठ नेता आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। आइए जानते हैं जिन 13 वार्डों में उपचुनाव हुए वहां पर कांग्रेस और बीजेपी को क्यों मिली जीत?

meaning of the victory of BJP-Congress in by-elections of 13 ward councilors of nagriya nikay chunav

छिंदवाड़ा में वार्ड क्रमांक 42 पर भाजपा ने किया कब्जा

छिंदवाड़ा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 42 पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की है। बीजेपी प्रत्याशी संदीप सिंह चौहान ने 436 वोटों से यहां पर जीत दर्ज की है। वही परासिया नगर परिषद के वार्ड क्रमांक छह से कांग्रेस प्रत्याशी पूजा पप्पू मरकाम ने जीत हासिल की है। जिले में दोनों ही सीट पार्षदों के निधन के बाद खाली हुई थी। बता दे छिंदवाड़ा नगर निगम में भाजपा और कांग्रेस में प्रचार के दौरान पूरा दमखम लगा दिया था दोनों तरफ से पूर्व मंत्री विधायक वोट मांगने घर घर गए थे बीजेपी के पोस्टर बैनर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक के तो वहीं कांग्रेस कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री बताकर वोट मांग रही थी।

सागर के बिलहरा वार्ड 1 से जीती बीजेपी

सागर के बिलहरा के वार्ड क्रमांक एक में हुए उपचुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की है यहां पर बीजेपी की ओर से पार्षद पद के प्रत्याशी कमलेश सौर जीते हैं। वहीं सागर के बांदरी में वार्ड क्रमांक 10 से बीजेपी के पुष्पेंद्र यादव ने जीत दर्ज की है। सागर में नगरी निकाय के उपचुनाव में आए परिणामों से बीजेपी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। सागर से प्रदेश सरकार में 3 कैबिनेट मंत्री हैं ऐसे में उपचुनाव में आए परिणामों ने मंत्रियों को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सुखद खबर दी है। वहीं कांग्रेस इसे सरकार की मिलीभगत से जीत बता रही है।

मुरैना के जोरा में वार्ड क्रमांक 18 से बीजेपी के वीरबल जाटव जीते

मुरैना की जौरा में कमलनाथ की सभा के बाद भी उप चुनाव में वार्ड क्रमांक 18 से बीजेपी ने जीत दर्ज की है यहां पर बीजेपी के प्रत्याशी बीरबल जाटव जीते हैं। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में जौरा विधानसभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे हैं।

शहडोल के बुढ़ार में वार्ड क्रमांक 13 से बीजेपी की रश्मि सिंह जीती

शहडोल की बुढार में वार्ड क्रमांक 13 से बीजेपी की रश्मि सिंह ने उपचुनाव में जीत हासिल की है। रश्मि सिंह की जीत से शहडोल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे हैं।

धार के सरदारपुर में वार्ड क्रमांक 7 से कांग्रेस के अमर सिंह जीते हैं। वहीं मंदसौर के वार्ड क्रमांक 27 से कांग्रेस की तबस्सुम ने जीत दर्ज की है। इन दोनों जिलों में उपचुनाव से कांग्रेस को मिली जीत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जान सूखने का काम किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में दोनों ही जिलों में बीजेपी और कांग्रेस में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

देवास के सतवास में कांग्रेस की जीत

वही देवास के सतवास में वार्ड क्रमांक 5 से कांग्रेस के अरविंद यादव की जीत ने मालवा में कांग्रेस की स्थिति को साफ कर दिया है। मालवा क्षेत्र में कांग्रेस पहले से कई और ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है। पूर्व मंत्री दीपक जोशी के भाजपा से कांग्रेस में शामिल होने के बाद यह उपचुनाव परिणाम उनके पक्ष में जाता हुआ नजर आ रहा है।

बुरहानपुर और शाहपुर में वार्ड क्रमांक 10 से कांग्रेस की जीत

बुरहानपुर के शाहपुर के वार्ड क्रमांक 10 से कांग्रेस की दीपाली महाजन ने जीत हासिल की है। उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी दीपाली महाजन ने बीजेपी प्रत्याशियों को हराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। वहीं नीमच के रतनगढ़ में वार्ड क्रमांक 13 से बीजेपी के मुकेश कुमार को जीत मिली है।

सतना में वार्ड क्रमांक 43 से कांग्रेस के सौरभ मलिक गोल्ड जीते

सतना जिले में विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों का दबदबा रहा है। लेकिन सतना जिले के वार्ड क्रमांक 43 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के सौरभ मलिक गोल्ड जीते हैं, ऐसे में सतना जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में सतना जिले में कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ था, लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इस जीत ने पूरे सतना जिले में एक कांग्रेस में जान फूंक दी। कांग्रेस नगरी निकाय उपचुनाव में इस जीत को पूरे बुंदेलखंड में बदलाव की नजर से देख रही है। वहीं सतना के कोटार में वार्ड क्रमांक 11 से बीजेपी की दीपा प्यासी ने जीत दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+