राष्ट्रपति द्वारा महिला आरक्षण अधिनियम को मंजूरी देने पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने जताया आभार

Bhopal news: BJP महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने महिला आरक्षण अधिनियम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि अब ये अधिनियम कानून बन गया है। विधेयक को 20 सितंबर को लोकसभा और 21 सितंबर को राज्यसभा से पारित किया गया था।

इसके बाद इसे राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है। इस कानून के लागू होने पर लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। ये कानून लैंगिक न्याय के लिए हमारे समय की सबसे परिवर्तनकारी क्रांति है। इसके राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं का ह्दय से आभार व्यक्त करते हैं।

Maya Narolia of Mahila Morcha expressed gratitude on President approving Women Reservation Act

प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने कहा कि यह भारत के अमृतकाल महोत्सव में ऐतिहासिक क्षण है। पीएम ने पूरी दुनिया को लिंग समानता का सकारात्मक संदेश देते हुए महिला आरक्षण बिल लागू करने का कदम उठाया है। जिसके मुताबिक लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत रिजर्वेशन लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 'इस धरती के संसाधनों पर महिलाओं का भी हक है। महिलाओं को भी सुख से जीने का अधिकार है औऱ सुख से जीने का साधन भाजपा सरकार दे रही है। लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के बाद अब राष्ट्रपति जी द्वारा मंजूरी देने के बाद अब यह कानून बन गया है। अब लोकसभा और विधानसभा में 33 फीसदी सीटों पर महिलाएं चुनाव लड़ सकेंगी।

भाजपा सरकार के शासनकाल में महिला सशक्तिकरण का एक नया अध्याय रचा गया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत बधाइयां और उनका अभिनंदन है। उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। लंबे समय से देश की महिलाओं को आरक्षण का झुनझुना थमा दिया जाता था, मगर पीएम मोदी ने देश की महिलाओं की भावना का सम्मान करते हुए बड़ी सौगात दी है, जिसे महिला बहनें कभी नहीं भूलेंगी।

भाजपा महिला मोर्चा की चार संभागों की बैठकें 30 सितंबर को होंगी

बीजेपी महिला मोर्चा की चार संभागों की बैठकें 30 सितंबर को होंगी। पार्टी के सदस्यता अभियान, नवमतदाताओं को जोड़ने, केंद्र एवं राज्य सरकार की महिलाओं संबंधित योजनाओं पर लाभार्थियों से संपर्क एवं संवाद, नारी शक्ति वंदन अधिनियम 33 प्रतिशत के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करने के संबंध में यह बैठकें होंगी, जिसमें इन विषयों पर चर्चा होगी।

जबलपुर संभाग की बैठक में मोर्चा की प्रभारी, पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद दर्शना सिंह एवं पार्टी की प्रदेश महामंत्री व सांसद कविता पाटीदार मौजूद रहेंगी। जबकि रीवा-शहडोल संभाग की बैठक रीवा में मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया की अध्यक्षता में होगी। ग्वालियर संभाग की बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता एवं सागर संभाग की बैठक में मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सलाखा सालवी उपस्थित रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+