12वीं में व इंटरव्यू मिले अंक से मिलेगा MCU में प्रवेश, आगामी सत्र से होगा BA इंग्लिश जर्नलिज्म में एडमिशन

भोपाल में स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अब कक्षा बारहवीं के अंक और इंटरव्यू के बाद प्रवेश मिल सकेगा।

Marks obtained in 12th and interview will give admission in MCU, Admission in BA English Journalism

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय एमसीयू आगामी सत्र 2023-24 में प्रवेश देने में नया प्रयोग करने जा रहा है। अब विद्यार्थियों को प्रवेश लेने के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं देना होगी उनका सिलेक्शन 12वीं में अंक और साक्षात्कार से होगा।

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) में विद्यार्थी प्रवेश लेने के लिए 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं। एमसीयू के वेतन खेड़ी कैंपस खंडवा, रीवा और दतिया में संचालित पोस्ट ग्रेजुएशन, अंडर ग्रेजुएशन, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा प्रोग्राम में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थी 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं। एमसीयू सभी कोर्स में प्रवेश देने के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं लेगा लेकिन विद्यार्थियों के ऑनलाइन साक्षात्कार जरूर लेगा। साक्षात्कार से मिले अंक और विद्यार्थी के 12वीं के अंकों की जॉइंट मेरिट तैयार होगी, जिसके आधार पर विद्यार्थियों को कोर्स में प्रवेश मिलेगा।

परीक्षा में होती थी परेशानी

एमसीयू का विस्तार पूरे देश में है। प्रवेश परीक्षा लेने के लिए सात राज्यों में परीक्षा केंद्र बनाने होते हैं, जिसमें प्रशासनिक व्यवस्थाएं बिगड़ने के ज्यादा आसार रहते हैं। परीक्षा से विद्यार्थी की पत्रकारिता की डिग्री करने का उद्देश भी सामने नहीं आ पाता था, इसलिए साक्षात्कार रखा गया है। इससे विद्यार्थी की प्रतिभा का बोध विवि कर उसे प्रवेश लेने के लिए अंक आवंटित करेगा। एमसीयू के कुलपति प्रोफेसर केजी सुरेश ने बताया कि आगामी सत्र में विद्यार्थियों को प्रवेश देने के लिए साक्षात्कार की व्यवस्था की जाएगी विद्यार्थियों को असुविधा नहीं हो, इसके लिए साक्षात्कार को ऑनलाइन रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+