Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: एमपी के नए सीएम मोहन यादव के साथ कल भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में कई मंत्री लेंगे शपथ

MP News: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ कल कई मंत्री भी गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जयजा लेने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा भी पहुंचे।

सीएम की शपथ के लिए लाल परेड ग्राउंड में विशाल डोम तैयार कराया जा रहा है। इसमें 2000 लोगों की बैठने की व्यवस्था की जा रही है। एक विशाल मंच तैयार कराया जा रहा है। यहां पर दो दर्जन से अधिक आला नेता शामिल होंगे। यहां पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता भी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होगी।

Many ministers will take oath along with new MP CM Mohan Yadav tomorrow at Lal Parade Ground Bhopal

बता दे नई सिम के नाम के ऐलान के बाद मोहन यादव ने राजपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की थी और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके पहले शिवराज सिंह चौहान ने अपना इस्तीफा राजपाल को सौंप दिया। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसके लिए लाल परेड में तीन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। यहां पर ही वरिष्ठ नेताओं के हेलीकॉप्टर उतरेंगे।

इन विधायकों को मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह

सागर जिले के वरिष्ठ विधायक शैलेंद्र 5वी मर्तबा चुनाव जीते हैं। उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चाएं है। इसके अलावा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इस पर 10 रूहानी के बेटे अशोक रोहाणी भी तीसरी बार चुने गए हैं। भोपाल में हुजूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा भी तीसरी बार चुनाव जीते हैं। उनके भी मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर है। इसके अलावा राजधानी भोपाल से विष्णु खत्री और कृष्णा गौर भी मंत्री बनने की दौड़ में शामिल है। नई चेहरे की बात करें तो रमेश मेंदोला, नीना वर्मा, मोहन शर्मा, मंजू दादू, चिंतामणि मालवीय, जय सिंह मरावी।

Many ministers will take oath along with new MP CM Mohan Yadav tomorrow at Lal Parade Ground Bhopal

हमारे नव निर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी बुधवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में आयोजित होने वाला शपथ ग्रहण समारोह भव्य एवं ऐतिहासिक होगा।

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के मार्गदर्शन में ऐतिहासिक बहुमत मिला है। नई सरकार के निर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार को आयोजित होने वाले समारोह में शपथ लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ अन्य पार्टी पदाधिकारी,केंद्रीय मंत्री और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उनके अलावा इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में पधारने वाले सभी नेताओं, अतिथियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत स्वागत करता हूं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+