मध्य प्रदेश शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर
भोपाल, 16 जून। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी. कैबिनेट की बैठक से पहले सीएम शिवराज ने अपने मंत्रियों को संबोधित किया.

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अनौपचारिक बैठक के दौरान जो GoM बनाये गए हैं, उन समूह की बैठके जल्द हो. 22 जून को सभी समूह अपनी अनुसंशा, सुझाव दें. सीएम शिवराज ने ये भी तय किया है कि वो अपने मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा का सिलसिला शुरू करेंगे. इससे पहले सीएम मंत्रियों के साथ चाय पर चर्चा कर चुके हैं.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार को उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होगी. माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश में कोरोना महामारी को लेकर प्रदेश सरकार के अब तक के किए गए प्रयासों की पीएम को जानकारी देंगे. प्रदेश की कोरोना की वर्तमान स्थिति और वैक्सिनेशन की जानकारी से कराएंगे अवगत. तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे उपायों को लेकर भी चर्चा होगी. मध्य प्रदेश से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की जा सकती है.
कैबिनेट के अहम फैसले
-विद्युत नियामक आयोग की ओर से तय टैरिफ पर सब्सिडी के फैसले को मंजूरी.
-किसानों से उपार्जित धान के मिलिंग के लिए स्लैब को मंजूरी.
50 से 200 रुपये तक तीन स्लैब होंगे.
-धान उद्योग लगाने और एथेनॉल प्लांट के लिए योजना बनाने पर फैसला.
-सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष पैकेज त्यौहार अग्रिम योजना का अनुमोदन.
-शहरी पथ विक्रेता योजना के तहत दी गयी राशि के अनुमोदन को मंजूरी, करीब 60 करोड़.












Click it and Unblock the Notifications