मंदसौर: पत्नी के चरित्र पर था शक, शख्स ने 5 साल के बेटे को जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला
मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक शख्स ने अपने ही पांच साल के मासूम बेटे को जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला। दरअसल, शख्स अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और आए दिन उससे मारपीट करता था। बीती रात भी उसने पत्नी को बेरहमी से पीटा और चाकू से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। यही नहीं उसने अपने बेटे की जान ले ली। दिल दहला देने वाली इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?
मामला मंदसौर के नयापुरा क्षेत्र का है। जाफर नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी नजमा के चरित्र पर शक करता था। इस बात को लेकर आए दिन झगड़ा किया करता था। कई बार पति-पत्नी में विवाद इतना बढ़ जाता था कि पत्नी जाफर को छोड़कर चली जाती थी। जाफर अपनी पत्नी पर आए दिन मारपीट करता और चरित्र को लेकर लगातार उलाहना देता रहता था। बीती रात में विवाद इतना बढ़ा कि जाफर ने अपनी पत्नी के ऊपर चाकू से वार कर दिए और अपने ही 5 साल के मासूम नूर की पटक-पटक कर हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मोहल्ले में रहने वाली अन्य महिलाओं और पड़ोसियों ने भी बताया कि जाफर अपनी ही पत्नी के साथ आए दिन मारपीट करता और लगातार इसे प्रताड़ित करता रहता था। बीती रात उसने अपनी पत्नी नजमा को बहुत बेरहमी से पीटा और बच्चे को पटक-पटक कर मार डाला। वारदात के बाद जाफर फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी का कहना है कि वारदात के बाद आरोपी फरार था, लेकिन वाहन चेकिंग में वह पकड़ा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications