priyanka gandhi News : प्रियंका के एमपी में सक्रिय होने से पहले हर ब्लॉक में बनेगी महिला कांग्रेस की टीम

कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान दौरान प्रियंका गांधी के भोपाल में महिलाओं के साथ मार्च करने आ सकती है। इसी को देखते हुए एमपी के हर ब्लॉक में महिला कांग्रेस की टीम तैयार की जा रही हैं।

देशभर में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इसी अभियान के दौरान प्रियंका गांधी के भोपाल में महिलाओं के साथ मार्च किए जाने की खबरों के चलते अब महिला कांग्रेस प्रदेश के सभी ब्लॉकों में भी अपनी कार्यकारिणी बनाने जा रही है। बता दे मध्यप्रदेश में महिला कांग्रेस की लंबे अरसे से ब्लॉकों में कार्यकारिणी नहीं बनी थी,लेकिन अब जनवरी तक पूरे प्रदेश से महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने रिपोर्ट मांगी है।

MP के हर ब्लॉक में बनेगी महिला कांग्रेस की टीम

ब्लॉक में महिला कांग्रेस के संगठन को तैयार करने के लिए हर ब्लॉक की प्रभारी बनाए जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस में 487 ब्लॉक में सभी में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्षों को प्रभारी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। यह प्रभारी दिसंबर से ही अपने प्रभार वाले ब्लॉकों में जाकर संगठन की रिपोर्ट लेंगे। इसके साथ ही यहां पर पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय महिलाओं की जानकारी जुटाई जाएगी। इसके बाद इन ब्लॉकों में सक्रिय महिलाओं को संगठन में पद दिए जाएंगे। पद दिए जाने के साथ ही सभी को फील्ड में सक्रिय किया जाएगा और प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से इन्हें कार्यक्रम देकर उस ब्लाक में महिलाओं की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन और प्रदर्शन करवाए जाएंगे।

इसलिए हो रही पूरी कवायद

प्रियंका गांधी भी फरवरी या मार्च में भोपाल में महिलाओं के साथ मार्च करने के लिए आ सकती हैं। वह हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत यहां पर आ सकती हैं। उनके सामने महिला कांग्रेस की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही कांग्रेस मिशन 2023 में महिलाओं के मुद्दों को लेकर भी प्रदेश सरकार के खिलाफ मुखर होना चाहती है। खासकर महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस महिलाओं को बूथ से लेकर जिले तक मैदान में उतारना चाहती है, लेकिन महिला कांग्रेस का इतना बड़ा संगठन प्रदेश में नहीं है। इसलिए आप ब्लॉक स्तर पर संगठन को तैयार किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+