बोर्ड के शिक्षकों ने एनईपी 2020 के तहत पाठ्यक्रम तैयार किया, मंत्री बोले-गौरवशाली इतिहास को ला सकते हैं आगे

भोपाल, 13 सितम्बर। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने 15 सितम्बर से महाविद्यालयों को शुरू करने की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। साथ ही पाठ्यक्रम को लेकर भी चौहान सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा है कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत शैक्षणिक पाठ्यक्रम को एकीकृत करने की तैयारी की जा रही है। इसे सभी महाविद्यालय में समान रूप से लागू किया जाएगा। नए पाठ्यक्रम में 79 विषयों को शामिल किया गया है।

Higher Education Minister Mohan Yadav

उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमारे अध्ययन बोर्ड के शिक्षकों ने एनईपी 2020 के तहत पाठ्यक्रम तैयार किया है। यदि हम अपने गौरवशाली इतिहास को आगे ला सकते हैं तो किसी को इससे कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

बता दें कि केंद्रीय अध्ययन मंडल द्वारा तैयार एकीकृत पाठ्यक्रम प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालय एवं स्वशासी महाविद्यालय में समान रूप से लागू होगा। समस्त विश्वविद्यालयों एवं स्वशासी महाविद्यालय उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी एकीकृत पाठ्यक्रम को यथावत स्वीकार करते हुए संबंधित विश्वविद्यालय एवं स्वशासी महाविद्यालय में गठित अध्ययन मंडल के माध्यम से स्थानीय आवश्यकताओं और विशेषज्ञता के आधार पर पाठ्यक्रम में 20 प्रतिशत वृद्धि कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इन सिलेबस को तैयार करने के लिए 350 से अधिक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई थी। मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 के तहत 79 विषयों के केंद्रीय अध्ययन मंडलों का गठन किया गया।

केंद्रीय अध्ययन मंडल द्वारा स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम निर्धारण संबंधी कार्यवाही की गई है। विश्वविद्यालय क्षेत्राधिकार के महाविद्यालयों में 79 विषयों के अतिरिक्त संचालित अन्य विषयों के पाठ्यक्रम का निर्माण उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप विश्वविद्यालय स्तर पर गठित अध्ययन मंडल द्वारा किया जाएगा।

Madhya Pradesh teachers of the board prepared syllabus under NEP 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+