मध्य प्रदेश सरकार इस साल भी लेगी 50 हजार करोड़ का कर्ज

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य सरकार इस साल भी करीब 50 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। यह जीडीपी के आधार पर मिलने वाली कर्ज लेने की छूट के तहत ही होगा। गुरुवार को राजस्व संग्रहण की समीक्षा के दौरान वित्त विभाग ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को यह जानकारी दी। पिछले वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार ने 60 हजार करोड़ रुपए कर्ज लिया है। इसमें से 10 से15 फीसदी राशि कोरोना पर अलग-अलग विभागों ने खर्च की।

Madhya Pradesh government will also take a loan of 50 thousand crores this year

बैठक में वित्त विभाग ने बताया कि इस बार कर्ज के साथ ही 75 हजार करोड़ राजस्व संग्रह होना है। इसमें से साठ हजार करोड़ टैक्स से और शेष माइनिंग व फॉरेस्ट जैसे विभाग जुटाएंगे। पचास हजार करोड़ रुपए केंद्र सरकार से अनुदान मिलेगा। इतनी ही राशि कर्ज बतौर ली जाएगी और 35 हजार करोड़ रुपए केंद्र सरकार से विभिन्न योजनाओं के तहत मिलेगा। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी लेने के बाद वित्त विभाग से कहा कि वे अपनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। वित्त विभाग ने बताया कि इस साल वित्तीय स्थिति फिलहाल अच्छी दिखाई दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+