खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन, एक ही दिन में जीते 4 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक

हरियाणा में खेले जा रहे हैं खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश ने मंगलवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण 3 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर कुल 10 पदक प्राप्त किए।

भोपाल, 8 जून। हरियाणा के पंचकूला में खेले जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश ने मंगलवार को चार स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक लेकर कुल 10 पदक हासिल किए है। अब तक मध्यप्रदेश के खाते में कुल 13 पदक हैं।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन

एथलेटिक्स में खेले गए आज के मुक़ाबलों में मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक अकादमी के अर्जुन भास्कर ने 15 सौ मीटर दौड़ में 3.51.57 की टाइमिंग के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी मुक़ाबले में अकादमी के ही रितेश ओहरे ने 3.52.26 की टाइमिंग पर रजत पदक जीता। मध्यप्रदेश के विवेक कुमार ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक और हिमांशु मिश्र ने रजत पदक हासिल किया है। मध्यप्रदेश के संदीप कुमार ने पोल वॉल्ट में कांस्य पदक हासिल किया है।

खेलो इंडिया गेम्स में अजय बाबू ने 81 कि. वर्ग में मध्यप्रदेश के नाम स्वर्ण पदक किया। कुश्ती में मध्यप्रदेश अकादमी की बेटियों ने स्वर्ण और कांस्य पदक अपने नाम किये। मध्यप्रदेश राज्य कुश्ती अकादमी की प्रियांशी प्रजापत ने 49 कि. वर्ग में स्वर्ण और माधुरी पटेल ने कांस्य पदक अर्जित किया है। कुश्ती में ही मध्यप्रदेश के औरंगज़ेब ने रजत पदक जीता। इंडिया यूथ गेम्स में आज जिम्नास्टिक्स के मुक़ाबले में मध्यप्रदेश के दीपेश लश्करी ने कांस्य पदक हासिल किया है।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने मध्यप्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के खिलाड़ी खेलो इंडिया गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन कर हमें गौरवान्वित कर रहे हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के लगभग 172 खिलाड़ी हरियाणा के पंचकुला में चार जून से 13 जून तक खेले जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सहभागिता कर रहे हैं। मध्यप्रदेश से आर्चरी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक्स, साइक्लिंग, गटका, हैंडबाल, जूडो, मलखंब, शूटिंग, स्विमिंग, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, थाँग था, वेटलिफ़्टिंग, कुश्ती, योग में अपनी चुनौती पेश करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+