सीएम शिवराज के मंत्री ने कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी को लेकर दिया विवादित बयान

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आइटम बयान पर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। अब मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 में नामांकन पत्र को लेकर शिवराज सिंह चौहान सरकार के मंत्री ने विवादित बयान दिया है। मध्य प्रदेश के खाद्य मंत्री ​और अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्यााशी बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह की पत्नी को लेकर आपत्तिजनक शब्दों को इस्तेमाल किया है।

mp

बिसाहूलाल सिंहका यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बिसाहूलाल सिंह कह रहे हैं कि अनूपपूर से कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह की पत्नी को लेकर विवादित बयान देते हुए नजर आ रहे है। बिसाहू लात्र ने विश्वनाथ की पत्नी के लिए रखैल शब्द प्रयोग किया है।

बिसाहूलाल कह रहे हैं कि निर्वाचन का फार्म भरा जाता है। पूरा ब्योरा दिया जाता है। सम्पति का भी जिक्र किया जाता है, मगर कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिह ने अपने नामांकन शपथ पत्र में पहली पत्नी का जिक्र न करते हुए रखैल का जिक्र किया है। पता लगाना चाहिए कि उनकी पहली औरत कहां है।

मंत्री का वीडियो वायरल होने के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस ने कहा कि शिवराज जी, आपके प्रत्याशी ने नारी के लिये जिन शब्दों का उपयोग किया है उसने बीजेपी की असलियत सामने ला दी है। कल कहां मौन धरना देंगे ये बता दीजिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+