MP News: 'हम सभी एक हैं'...कांग्रेस के सियासी संदेश का किस ओर इशारा, जानिए
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बड़े बदलाव करते हुए जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, तो वहीं उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। वहीं अब कांग्रेस के सभी बड़े नेता एक होने का साफ संदेश देते नजर आ रहे हैं, जहां जिन नेताओं के बीच अक्सर मतभेद की स्थिति सामने आती थी। वहीं अब इन नेताओं के बीच मन मिलते नजर आ रहे हैं।
उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष बनते ही राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के घर पहुंचे, और उनसे मुलाकात की, वहीं कमलनाथ भी लगातार जीतू पटवारी को सोशल मीडिया पर ही सही, लेकिन अपना आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। इससे यह स्पष्ट दिखाई देता है कि, कांग्रेस अब एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

कांग्रेस ने की बड़ी सर्जरी
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद अब कांग्रेस एक बार फिर लोकसभा चुनाव से पहले मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है, जहां इन्हीं तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस हाईकमान ने बड़ा फैसला लेते हुए मध्य प्रदेश में बड़ी सर्जरी की है, जिसके अंतर्गत कांग्रेस ने जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, तो वहीं उमंग सिंगार को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। साथ ही हेमंत कटारे उप नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में नजर आएंगे। मध्य प्रदेश में मिली हार के बाद अब कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी कर रही है, जहां कांग्रेस में हुए परिवर्तन इस और इशारा कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस में किए गए यह परिवर्तन सियासी समीकरणों के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी को राहुल गांधी का खास माना जाता है। यही कारण है कि, जब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्य प्रदेश पहुंचे थे तो जीतू पटवारी को राहुल गांधी के साथ देखा जा रहा था। वहीं अब पटवारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी को भी राहुल गांधी की इन्हीं करीबियों से जोड़कर देखा जा रहा है। इधर, अब जीतू पटवारी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आ रहा है.
ये भी पढ़े- MP News: कौन हैं जीतू पटवारी, जिन्हें कांग्रेस ने बनाया प्रदेश अध्यक्ष, जानिए












Click it and Unblock the Notifications