मध्य प्रदेश: सीएम चौहान की सभा में स्वयंसेवकों का हंगामा, कांग्रेसियों ने किया सिंधिया का विरोध

अशोकनगर। मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 को लेकर प्रदेश के नेता चुनावी दौरों पर हैं। भाजपा की ओर खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान व राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमान संभाल रखी हैं। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सिंधिया का चुनाव प्रचार के दौरान विरोध थमने का नाम ले रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता सिंधिया के विरोध का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

protest against Scindia in CM Chauhans meeting

सीएम शि​वराज सिंह और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज अशोक नगर, मुंगावली और डबरा का दौरा किया है। अशोक नगर में भी सिंधिया का विरोध भी देखने मिला। यहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हुए और 'गद्दार सिंधिया वापस जाओ' के नारे लगाए. बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

protest against Scindia in CM Chauhans meeting

उधर, शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोक नगर के राजपुर की सभा में भी पहुंचे। सभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। ये कार्यकर्ता संघ प्रचारक चेतन भार्गव पर पिछले दिनों हुई FIR का विरोध कर रहे थे। आरएसएस कार्यकताओं ने संघ प्रचारक के खिलाफ FIR वापस लेने की मांग की और जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। हालांकि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी धक्का-मुक्की भी हुई। बता दें कि राजपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+